जंगल में देवर भाभी के संदिग्ध हालत में फांसी से लटके मिले शव, राजस्व पुलिस जांच में जुटी

चमोली के नंदानगर घाट क्षेत्र के जंगल में मिले शव

देहरादून, 8 जुलाई। चमोली जिले के नंदानगर घाट क्षेत्र के जंगल में रिश्ते में देवर भाभी के संदिग्ध हालत में फांसी से लटके मिले शव से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। देवर भाभी के संदिग्ध हालत में लटके मिले शवों की पहचान कर ली गयी है। राजस्व पुलिस जांच में जुटी है।

Dead body of bhabhi devar found hanging in the forest revenue police engaged in investigation
चार जुलाई से दोनों घर से लापता थे
बताया गया है कि जंगल में घास काटने गई महिलाओं ने दो शवों को पेड़ से लटका हुआ देखा तो सब के होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई और ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। जानकारी पर पता चला कि दोनों नंदानगर विकास खंड के ग्राम प्राणमती के रहने वाले हैं, जो कि चार जुलाई से दोनों घर से लापता थे। गांव की महिलाएं जंगल में सूखी लकड़ियां लेने के लिए गई थी। उन्होंने दोनों को फांसी पर लटका देखा। इसकी सूचना तहसील नंदानगर को दी। तहसील टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।राजस्व पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच के आधार पर जानकारी दी गई कि दोनों ने पेड़ की एक शाखा से रस्सी लगाकर आत्महत्या की हुई थी। नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+