उत्तराखंड: देहरादून में सोमवार शाम से तीन मई की सुबह तक कर्फ्यू का ऐलान

उत्तराखंड: देहरादून में सोमवार शाम से तीन मई की सुबह तक कर्फ्यू का ऐलान

देहरादून, 25 अप्रैल: बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही जारी रहेंगी, इसके अलावा किसी भी तरह की आवाजाही की इजाजत नहीं होगी। देहरादून के डीएम ने रविवार को इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

Curfew announced in Dehradun Garhi Cantt and Clement Town areas from 26th April 7 pm to 3rd May 5 am

आदेश के मुताबिक देहरादून में 26 अप्रैल की शाम 7 बजे से लेकर 3 मई के सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। ऋषिकेश नगर निगम, छावनी परिषद गढ़ी कैंट, क्लेमन्टाऊन इलाकों के लिए ये आदेश है। बता दें कि देहरादून में शनिवार और आज यानी रविवार को पब्लिक कर्फ्यू था। इस दौरान आवाजाही और बाजार खुलने पर प्रतिबंध था।

उत्तराखंड में तेजी से बढ़े हैं संक्रमण के मामले

उत्तराखंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में रविवार को कोरोना के 4368 नए मामले आए हैं। प्रदेश में अब तक 151801 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2146 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 5084 नए मामले आए। जो कि एक दिन में आए अब तक के सर्वाधिक मामले हैं।

देश में भी कोरोना के नए मामले हर रोज बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में नए मामलों की संख्या अब साढ़े तीन लाख पर पहुंच गई है। वहीं एक दिन में संक्रमण से मौतें भी अब 2500 से ज्यादा हो रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया है कि बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 3,49,691 नए मामले सामने आए हैं और 2767 मरीजों की मौत हुई है। एक दिन में नए मामलों और कोरोना से होने वाली मौतों का ये नया रिकॉर्ड है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 10 राज्यों में कोरोना सबसे ज्यादा है। ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+