उत्तराखंड में 56 साल की कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत, ऋषिकेश एम्स में थी भर्ती

उत्तराखंड। उत्तराखंड में कोरोना से संक्रमित 56 साल की महिला की मौत हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है। महिला नैनीताल के लालकुआंं की रहने वाली थी और एम्स के न्यूरो वॉर्ड में भर्ती थी। वह ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित थी। तीन दिन पहले ही महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। महिला की मौत के बाद एम्स प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। एम्स में हुई महिला की मौत के बारे में एम्स निदेशक रविकांत की ओर से पुष्टि की गई है। बता दें, प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक 57 है। वहीं 36 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Corona positive woman died in uttrakhand

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में होगी मौत की वजह साफ

एम्स की कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉक्टर मधुर उनियाल के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह अस्पताल में दाखिल महिला की मौत हो गई है, लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि मौत की वजह क्या है। अभी तक की जानकारी यह है कि महिला को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और दो दिन पहले वह कोरोना पॉज़िटिव भी पाई गई थीं। डॉक्टर उनियाल का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

प्रदेश में अब तक 57 केस पॉज़िटिव पाए गए

उत्तराखंड के 13 में से 7 जिलों में तो अभी तक कोरोना का एक भी केस नहीं आया है। गुरुवार शाम तक प्रदेश में कुल 57 केस पॉज़िटिव पाए गए थे, जिनमें से 36 ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। उत्तराखंड में कोरोना वायरस, कोविड-19, से पहली मौत हुई है। देहरादून में 9 महीने के एक बच्चे को भी अपने पिता से यह संक्रमण हो गया था। उसके पिता को यह संक्रमण एक जमाती से मिला था, लेकिन वह बच्चा संक्रमण मुक्त हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+