Corbett National Park: महंगा हुआ एडवेंचर और घूमने फिरना, जानिए अब कितना करना पड़ेगा खर्च?
कॉर्बेट नेशनल पार्क में सफारी, एडवेंचर और घूमने फिरने के लिए पर्यटकों को अब पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने पार्क में घूमने का शुल्क 3 गुना तक बढ़ा दिया है। जो कि जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कार्बेट नेशनल पार्क है। जहां पर्यटक जंगल की सफारी से लेकर मनोरंजन और परिवार के साथ घूमने फिरने आते हैं। कार्बेट नेशनल पार्क को लेकर लोगों में ज्यादा उत्सकुता देखी जाती है। लेकिन अब ये सब मनोरंजन के लिए पहले से ज्यादा खर्च करना होगा।
वर्तमान में कॉर्बेट पार्क में एक परमिट 1080 रुपए का मिलता था, जिससे 4 घंटे का डे विजिटर कॉर्बेट पार्क के झिरना, बिजरानी, दुरागादेवी, पाखरो, ढेला, गर्जिया जॉन में डे विजिट कर सकते थे, लेकिन अब डे विजिट के लिए 3 हजार रुपए तक खर्च करना होगा।
नए शासनादेश के मुताबिक डे विजिट की एंट्री के लिए अब 1080 रुपये की जगह 3100 रुपये देने होंगे।इतना ही नहीं पार्क प्रशासन ने कॉर्बेट पार्क में रात्रि विश्राम के लिए बनाए गए गेस्ट हाउस के शुल्क को भी डेढ गुना कर दिया गया है। कॉर्बेट पार्क के ढिकाला, ढेला, बिजरानी और जॉन में पर्यटकों को रात्रि विश्राम की सुविधा है। इनका शुल्क भी 50 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है।
उत्तराखंड का विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध ढिकाला जोन है। कॉर्बेट नेशनल पार्क के इस जोन में सबसे ज्यादा बाघ और हाथी पाए जाते हैं, जिन्हें देखने के लिए देश और विदेश से तमाम पर्यटक हर साल यहां पर पहुंचते हैं। ये पार्क साल में सात महीने के लिए खोला जाता है जबकि 5 महीने तक ये पार्क बंद रहता है. ताकि जानवरों को भी 5 महीने आराम महसूस कराया जा सके। इसके साथ ही पार्क बंद रहने के दौरान यहां जंगल के अंदर बनी तमाम सड़कों का निर्माण कार्य भी पूरा कराया जा सके।
15 जून से 15 नवंबर के बीच इसे हर साल बंद कर दिया जाता है। कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन को हर साल 15 जून को बंद कर दिया जाता है और फिर 15 नवंबर को एक बार फिर से इसे खोला जाता है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मौजूदा समय में ढाई सौ के करीब बाघ और 12 सौ से अधिक हाथी मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए देश और विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक हर साल कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचते हैं। हर साल लाखों पर्यटक यहां दीदार करने पहुंचते हैं।












Click it and Unblock the Notifications