उत्‍तराखंड में कांग्रेस को चाहिए हरिद्वार में परिवर्तन तो BJP ने योगनगरी से मांगा आशीर्वाद, क्या है पूरा मामला

कांग्रेस ने परिवर्तन तो बीजेपी ने निकाली जनआशीर्वाद रैली

देहरादून, 18 सितंबर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ रणनीति बनाकर काउंटर करने में जुटे हैं। कांग्रेस ने हरिद्वार से परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण शुरू किया तो बीजेपी ने परिवर्तन के जवाब में ऋषिकेश में जनआशीर्वाद यात्रा निकाली। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का जवाब देने के लिए बीजेपी ने प्रदेशभर में 40 रैलियां भी करने का निर्णय लिया है। साफ है कि बीजेपी चुनावी साल में कांग्रेस की हर चाल का जवाब देगी।

Congress wants change in Haridwar, then BJP seeks blessings from Yognagri, what is the whole matter,

योगनगरी में बीजेपी की यात्रा
उत्तराखंड में बीजेपी ने सत्ता में वापसी और मिथक तोड़ने के लिए जोर लगा दिया है। चुनाव प्रभारियों के साथ समीक्षा के बाद बीजेपी ने चुनावी रैलियों और रोड शो के कार्यक्रम की रुपरेखा भी फाइनल कर दी है। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का काउंटर करने के लिए बीजेपी ने अपनी जनआशीर्वाद यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इससे पहले कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के पहले चरण के शुरू होते ही बीजेपी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के चुनावी क्षेत्र श्रीनगर में जनआशीर्वाद रैली की। शनिवार को जब हरिद्वार में परिवर्तन रैली निकली तो ऋषिकेश में शनिवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। श्यामपुर हाट बाजार में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में सीएम पुष्कर सिंह धामी योगनगरी में घोषणाओं से भी रैली से तोहफा भी दिया। योगनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों को सुविधा और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी गई। सीएम ने कहा कि जल्द ही योगनगरी का एक नया स्वरूप लोगों को देखने को मिलेगा। इस दौरान सीएम ने अपने 60 दिनों के कार्यकाल में हुए 150 निर्णयों के बारे में बताया।

हरीश रावत को छोड़कर परिवर्तन यात्रा में सभी बड़े चेहरे हुए शामिल
हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल होने के बाद शनिवार को कांग्रेस के दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा की शुरूआत हुई। यात्रा में पूर्व सीएम हरीश रावत को छोड़कर प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रीतम सिंह शामिल हुए। हरीश रावत पंजाब में हुए सियासी फेरबदल के कारण यात्रा में शामिल नहीं हो पाए। तीन दिन की यात्रा में कांग्रेस हरिद्वार के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा प्रदेश की सत्ता का परिवर्तन है। साथ ही बेरोजगारों की उम्मीदों के लिए होने वाला परिवर्तन है।

हरिद्वार में परिवर्तन यात्रा में शामिल न होने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर क्षमा मांगते हुए पोस्ट किया है-

वाह, बधाई उत्तराखंड कांग्रेस, बधाई हरिद्वार के कांग्रेसजन। हमारी परिवर्तन यात्रा के, दूसरे चरण के शानदार आगाज,शुरुआत के लिये। कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक है, हर की पैड़ी से लेकर के ज्वालापुर, रानीपुर, बहादराबाद होते हुये पहले दिन रुड़की तक। दूसरे दिन मेवड़ से भगवानपुर, झबरेड़ा होते हुये मंगलौर तक और तीसरे दिन ढंडेरा-लंढौरा-सुल्तानपुर- फेरूपुर होते हुये कनखल में शाम को यात्रा का समापन, एक शानदार हरिद्वार की परिक्रमा और मैं इस परिवर्तन यात्रा में चाहकर भी सम्मिलित नहीं हो पा रहा हूँ। अभी-२ पार्टी का निर्देश मिला है कि मैं पंजाब को प्रस्थान करूं। मैं क्षमा चाहता हूंँ कांग्रेस उत्तराखंड के अध्यक्ष व हरिद्वार के कांग्रेसजनों से कि मैं उनके सानिध्य से वंचित हो पा रहा हूंँ। स्वागत करता हूंँ अपनी एआईसीसी की टीम का, देवेन्द्र यादव और उनके सहयोगियों का कि उनकी वजह से हमारी यात्रा में चार चांद लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+