प्रचार के आखिरी दिन सचिन पायलट ने हल्द्वानी में की चुनावी रैली,मोदी सरकार पर बरसे, युवाओं को साधने की कोशिश

उत्तराखंड में आज प्रचार के आखिरी दिन सियासी दलों ने पूरा जोर लगा दिया। कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट ने हल्द्वानी में चुनावी कमान संभाली। सचिन पायलट ने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में चुनावी रैली की। सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

congress Sachin Pilot election rally Haldwani nainital lok sabha seat lashed out Modi government

सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, समेत अग्निवीर जैसी योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी खुद को केंद्र में 15 साल और देश के युवाओं को अग्निवीर जैसी योजना लाकर केवल नौकरी में 4 साल देना चाहती है, उन्होंने कहा कि लिहाजा अब समय आ गया है कि जनता अपना वोट देकर केंद्र की मोदी सरकार को सबक सिखाने का काम करें।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रही है, लेकिन, आने वाले समय में पूरी तरह से देश भाजपा मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कांग्रेस के लोगों को सीबीआई और ED को दिखाकर डराने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा देश की बागडोर युवाओं के हाथ में है।

युवा चाहे तो सत्ता को काट सकते हैं, ऐसे में युवाओं को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सवाल खड़े किये. उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर उत्तराखंड के साथ ही देश के युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने लोगों से 19 अप्रैल को कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी इससे पहले प्रदेश में दो चुनावी रैली कर चुकी है। जबकि आखिरी दिन सचिन पायलट ने नैनीताल सीट पर कमान संभाली।

हल्द्वानी में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस ने अपनी अपनी ताकत दिखाई। भाजपा की ओर से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में रोड शो किया तो कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट ने चुनावी रैली कर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+