केदारनाथ के क्षेत्रपाल भैरव मंदिर पहुंचे Rahul Gandhi, अचानक कार्यकर्ताओं के साथ किए दर्शन
Rahul Gandhi Kedarnath: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को केदारनाथ यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे, जहां उन्होंने रविवार शाम को मंदिर में आरती में भाग लिया। इसके बाद अगले दिन सोमवार को राहुल गांधी ने दो घंटे तक यात्रियों को भंडारा भी वितरित किया।
इसके बाद अचानक कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी पैदल भैरव मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। दरअसल, भैरव बाबा को केदारनाथ के क्षेत्रपाल के रूप में पूजा जाता है। राहुल गांधी का केदारनाथ में भैरव मंदिर में दर्शन के बाद रवाना होने का वीडियो भी सामने आया है।

राहुल गांधी की भैरव मंदिर में दर्शन के बाद पहाड़ी से लौटते हुए का वीडियो सामने आया है, जहां राहुल गांधी कुछ लोगों के साथ मंदिर में दर्शन के बाद आते हुए नजर आ रहे हैं।
इससे पहले रविवार को 3 दिन के उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केदारनाथ धाम में दर्शन किए। सोमवार सुबह उन्होंने केदारनाथ मंदिर में भक्तों को चाय पिलाई और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को भंडारा भी बांटा।
Recommended Video
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने सुबह केदारनाथ मंदिर के पास आदिगुरु शंकराचार्य समाधिस्थल के दर्शन किए। वहीं काफी देर तक ध्यान की मुद्रा में भी रहे। इसके बाद वह मंदिर में पहुंचे और कई श्रद्धालुओं और संतों से भेंट की। फिर दो घंटे तक यात्रियों को भंडारा वितरित किया।
राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट में केदारनाथ मंदिर की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "आज, मैंने उत्तराखंड में केदारनाथ धाम का दौरा किया और दर्शन व पूजा की। हर-हर महादेव।" कांग्रेस ने राहुल गांधी के इस दौरे को नितांत निजी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम बताया है।












Click it and Unblock the Notifications