VVIP भोज के दौरान कांग्रेस नेता के घर फायरिंग, दो घायल

देहरादून। उत्तराखंड में कृषि मंत्री हरक सिंह के आवास पर फायरिंग घटना घटी है। घर पर आयोजित वीवीआईपी भोज के दौरान मंत्री के आवास पर अचानक फायरिंग शुरु कर दी गई। इस फायरिंग में दो कांग्रेस नेता घायल हो गए। गोली चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि कांग्रेसी नेता ही है। कांग्रेस के खानपुर विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन हरक सिंह रावत के घर पर आयोजित पार्टी में गोली चलाने का आरोप लगा है।फायरिंग के दौरान एक गोली कांग्रेस नेता विवेकानंद खंडूरी के पांव में जा लगी। जबकि दूसरी हरिद्वार के नेता रवींद्र सैनी को लगी। दोनों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।

जब घटना का आरोप कांग्रेसी नेता पर लगा तो साथी नेता भी इस वारदात को दबाने में जुट गए है। खासबात ये है कि हरक सिंह रावत के घर आयोजित इस भोज में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भी आना था, लेकिन फायरिंग की खबर सुनने के बाद उन्हें अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

Congress MLA opens fire during a party at ministers residence.

दरअसल आज से उत्तराखंड में विधानसभा सत्र की शुरुआत होनी है। विधानसभा सत्र के पूर्व संध्या पर कृषि मंत्री हरक सिंह रावत की ओर से विधायकों को भोज पर आमंत्रित किया गया था। रात करीब नौ बजे कुंवर प्रणव मंत्री के आवास पर पहुंचे। भोज में पहुंचते ही हरक सिंह से मुलाकात की और हवा में फायर किया। उसके बाद डाइनिंग हाल में पहुंचकर भी उन्होंने फायर किया। इसी दौरान एक गोली छिटककर विवेकानंद खंडूरी के पांव में लग गई। दूसरी गोली रवींद्र सैनी को लगी। गोली की आवाज सुनने के बाद भी किसी को यह ख्याल नहीं आया कि गोली चली है। घायलों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।

कुंवर प्रणव पहले भी इस तरह के मामले को लेकर फंस चुके हैं। हरिद्वार में गंगा नदी में मगरमच्छ को मारने का आरोप भी लगा था। उनके बारे में मशहूर है कि मौके-बेमौके उन्हें अपने बाहुबल का प्रदर्शन करने का शौक है। इससे पहले भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य की ताजपोशी के जुलूस में भी वे खुले में हवाई फायर कर फं से थे। हरिद्वार में ही एक बार चैंपियन का नाम बेटे के जन्मदिन के मौके पर हवाई फायर करने में चर्चा में रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+