उत्तराखंड से अब तक की सबसे बड़ी खबर, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, विधायक ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही कांग्रेस विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने प्रदेश अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपते हुए एक लाइन में इस्तीफा सौंपा है।राजेंद्र भंडारी ने दिल्ली में भाजपा ज्वाइन की है।

congress mla badrinath rajendra bhandari biggest news now Uttarakhand big blow MLA resigned

ये माना जा रहा है कि ​राजेंद्र भंडारी दोबारा चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस सीट पर चुनाव हार चुके हैं। चमोली जिले की बदरीनाथ सीट एक मात्र सीट थी जो कि चमोली में कांग्रेस के पास थी। राजेंद्र भंडारी के इस्तीफे के बाद अब ये सीट भी खाली हो जाएगी।

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और टिहरी से पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने भी इस्तीफा दे दिया है। 2022 की विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से खफा होकर धन सिंह नेगी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। 2022 में धन सिंह नेगी ने टिहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। धन सिंह की भी बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज है।

तीन दिन में आठ बड़े नेताओं के इस्तीफे से कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस छोडकर भाजपा ज्वाइन की है। कांगेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने इस्तीफा दे चुके हैं। पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ,पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने भी कांग्रेस छोड़ दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+