लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा की दो दिन तक चली मैराथन बैठक, फीडबैक भी लिया, नब्ज भी टटोली

अपने दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर रहीं कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने देहरादून में मैराथन बैठकों के साथ ही लोकसभा चुनाव की पूरी तैयारियों का फीडबैक लेने के साथ ही कांग्रेसियों के नब्ज को टटोलने की कोशिश की। इस दौरान पार्टी के सीनियर नेता और पदाधिकारियों ने अपने सुझाव भी प्रदेश प्रभारी को दिए।

 Congress in-charge Kumari Selja held a marathon meeting for two days regarding Lok Sabha elections, took feedback and felt the pulse.

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे दिन आज पार्टी के जिला एवं महानगर अध्यक्षों, लोकसभा क्षेत्रों के पर्यवेक्षकों और 2019 के लोकसभा प्रत्याशियों, पार्टी के अनुशांगिक संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों के साथ बैठक करने के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से भी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तार से विचार विमर्श किया।

प्रदेश मुख्यालय में आज सुबह से ही प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ लगातार बैठकों का दौर जारी रहा। जिसमें सबसे पहले पार्टी के सभी जिला और महानगर अध्यक्षों ने प्रदेश प्रभारी के साथ बैठक में अपने अपने जनपद में पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा की। प्रदेश प्रभारी ने सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षों का आह्रवान किया।

कहा कि पार्टी के सभी संगठनात्मक इकाइयों को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना होगा जिसके लिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती के साथ खड़ा करने की जिम्मेदारी जिला व महानगर अध्यक्षों के कंधों पर है। उन्होंने सभी संगठनात्मक जिला एवं महानगर इकाइयों को निर्देश देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं उनकी इस विफलता को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर.घर पहुंचाने का काम करना है।

दो दिवसीय मैराथन बैठकों के दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे डोनेट फॉर नेशन एवं डोनेट फॉर न्याय अभियान पर भी सभी नेताओं से चर्चा की तथा इन अभियानों के तहत उत्तराखण्ड राज्य में अभी तक की प्रगति पर भी विस्तार से विचार.विमर्श करते हुए अभियान को गति देने का आह्रवान किया।

प्रदेश प्रभारी ने यह भी निर्देश दिये कि आने वाले समय में राज्य में नगर निकाय चुनाव भी सम्पन्न होने हैं हमें इन चुनावों में पार्टी के जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा तो लोकसभा व नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से इसका लाभ मिलेगा।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों के पर्यवेक्षकों के साथ हुई बैठक में फीड बैक ली तथा अभी तक की कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए लोकसभा चुनावों की रणनीति पर विचार.विमर्श किया तथा केन्द्रीय नेतृत्व के दिशा.निर्देशों से अवगत कराया।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सत्ताधारी दल सभी क्षेत्रों में विफल साबित हो चुका है देश में जाति व धर्म के नाम पर राजनीति कर रहा है हमें इस बात को अंतिम छोर पर बैठे मतदाता तक पहुंचाने का काम करना है। उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं का आह्रवान करते हुए कहा कि हमें कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ.साथ जनता को भाजपा सरकारों की विफलताओं को समझाने का काम करना है जिससे लोकसभा चुनाव में भाजपा के पाखंड का पर्दाफास हो सके।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दो दिन तक चली बैठकों में आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर उत्तराखंड के सभी संगठनों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा हुई। इन बैठकों में केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश में चलने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। राज्य के कांग्रेसजनों से जो सुझाव हमें मिले हैं, उन्हें केन्द्रीय नेतृत्व के सम्मुख रखते हुए उनकी भावनाओं से अवगत कराया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+