'वोट चोरी मे रहा कांग्रेस का इतिहास, जनता को नही आडंबर पर भरोसा'...BJP अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कह दी बड़ी बात
भाजपा ने वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान को कांग्रेसी ढोंग करार देते हुए कहा कि जनता को अब उस पर भरोसा नही है और जनता द्वारा लगातार दरकिनार किये जाने के बाद वह भीड़ जुटाने के लिए दुष्प्रचार का सहारा ले रही है। आजादी से अब तक कांग्रेस के वोट चोरी के इतिहास से जनता भली भाँति वाक़िफ़ है।
प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि आंध्र में हुई वोट चोरी की बड़ी घटना में अभी जिस पार्टी के बड़े नेता पकड़े गए लेकिन वही कांग्रेस पार्टी राज्य में इसी मुद्दे पर ज्ञान दे रही है। प्रदेश की जागरूक जनता, इस तरह के राजनीतिक पाखंड को अच्छी तरह पहचानती है और 2027 में भी कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजादी से ही लगातार अलग अलग तरह की वोट चोरी से सत्ता प्राप्त करती रही है। उनका राजनीतिक इतिहास तो ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रमों से दागदार रहा है। नेहरू तो सरदार पटेल का हक चोरी कर कांग्रेस के अध्यक्ष बने और फिर प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी ने आपातकाल थोप कर देश की जनता के मताधिकार की चोरी की, 90 के दशक तक कांग्रेस शासन में बूथ कैपचरिंग से वोटो की लूट की जाती थी।
सच्चाई यह है कि जब से चुनाव व्यवस्था में सुधार हुए और ईवीएम आदि नई नई तकनीक का इस्तेमाल शुरू हुआ, तब से कांग्रेस को बहुमत मिलना और धीरे-धीरे जीतना भी असंभव सा हो गया है। यही वजह है कि लगातार हार से हताश निराश कांग्रेस अब पूरी चुनाव व्यवस्था को ही कठघरे में खड़े करना की साजिश में लगी है।
उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने उनके शीर्ष नेता राहुल गांधी के एटम बम पर हलफनामा मांगा था, जो आज तक नहीं दिया गया। जो भी सबूत उनके द्वारा सार्वजनिक किए गए उन्हें स्वयं तमाम मीडिया समूह द्वारा की गई जांच में झूठा पाया गया। लेकिन बड़ी बेशर्मी से, वही कांग्रेस पार्टी आज लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर, जनता में अविश्वास का वातावरण निर्माण करना चाहती है। इसी षड्यंत्र के क्रम में उनके बड़े नेता और नेता प्रतिपक्ष विदेश जाकर देश की लोकतांत्रिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए बयान देते हैं।
उन्होंने कहा, देश की तरह उत्तराखंड में भी कांग्रेस अपने नकारात्मक राजनीतिक रवैए के चलते लगातार अपने वजूद समाप्ति की तरफ बढ़ रही है। क्योंकि वह लगातार दो बार विधानसभा में जनता का विश्वास जीतने में असफल रहे, संसद में भी नुमाइंदगी नहीं कर पाने की वे हैट्रिक लगा चुके हैं, लगातार निकायों और पंचायत समेत तमाम चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी का लगभग सुपड़ा साफ हो गया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि केंद्र में पीएम मोदी और राज्य में धामी जी का राजनीतिक विकल्प उनके पास दूर-दूर तक नहीं है। वही एक वैचारिक पार्टी और सक्रिय संगठन की भूमिका में भी कांग्रेस पार्टी, भाजपा के आसपास भी नहीं ठहरती है।
उन्होंने आंध्र प्रदेश की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, जो हम पर वोट चोरी के झूठे आरोप लगा रहे हैं उनके ही नेता इसी आरोप में पकड़े जा रहे हैं। हाल में ही आंध्र कांग्रेस के नेता वी नवीन पार्टी कार्यालय में ही नकली वोटर कार्ड बांटते पाए गए हैं। जिस पर स्थानीय प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई शुरू की है और उत्तराखंड में वही कांग्रेसी नेता वोट चोरी के ज्ञापन पर जनता के हस्ताक्षर ले रहे हैं। इससे बड़ा राजनीतिक पाखंड और कुछ नहीं हो सकता, जिसका जवाब प्रदेश की जनता 2027 के चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर देगी।
-
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications