कांग्रेस का दिल्ली में पांचों सीटों पर मंथन जारी, समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर ठोका दावा, मुश्किल में गठबंधन
उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन को लोकसभा में बड़ी चुनौती मिल रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई हो, लेकिन उत्तराखंड समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर दावा ठोका है। जिससे आने वाले दिनों में गठबंधन के सामने मुश्किलें हो सकती है।

समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पास हुआ। प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहने की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नैनीताल व हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव में उतरने के लिए पूरी ताकत के साथ तैयार है। इसको लेकर उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता चल रही है।
जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से दोनों सीट पर प्रत्याशी उतारने की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती पांंचों सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर है। खासकर हरिद्वार सीट। कांग्रेस हाईकमान की ओर से पांचों सीटों के लिए 16 दावेदारों में मंथन जारी है।
जिस पर कभी भी प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। यहां से पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा प्रबल दावेदार हैं। ऐसे में ये सीट गठबंधन को देने के कम ही चांस लग रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान की ओर से पांचों सीटों के लिए 16 दावेदारों में मंथन जारी है। जिस पर कभी भी प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।
बहुजन समाज पार्टी उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के उत्तराखंड अध्यक्ष शीशपाल व प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम कुमाऊं दौरा करने के बाद कहा कि पार्टी राज्य की पांचों सीटों पर अपने दम पर चुनाव मैदान में उतर गई है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथवार कमेटियां बनाकर पार्टी की विकासपरक नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम ने दावा किया कि पार्टी उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी।












Click it and Unblock the Notifications