सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नववर्ष की दी बधाई, 2024 को लेकर कही खास बात
मैं नववर्ष की सबको शुभकामनाएं देता हूं, यह वर्ष सभी के लिए हर प्रकार से मंगलकारी हो। यह वर्ष देश के लिए दुनिया के लिए बहुत मंगलमय हो। इस वर्ष हमें बहुत ही ऐतिहासिक पल का साक्षी होने का मौका मिल रहा है। भगवान राम त्रेता युग में पैदा हुए और इस युग में हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भगवान राम अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं, इसलिए यह वर्ष हमारे लिए और भी विशेष है, जिसकी मैं सभी को शुभकामनाएं देते हैं।
गौर करने वाली बात है कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। यहां रामलला को मंदिर में 22 जनवरी को विराजमान किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भव्य तरीके से संपन्न करने की तैयारी प्रदेश सरकार कर रही है। 22 जनवरी को दोपहर 12.20 बजे प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। सूत्रों के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से एक हफ्ते पहले ही धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार मंदिर के निर्माण कार्य को इसी वर्ष अक्टूबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। रामलला के गर्भ ग्रह को भी तैयार करने का लक्ष्य इसी समय के भीतर रखा गया है। फिलहाल 22 जनवरी को भगवान राम मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। इस पल का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में आने वाले सभी साधुओं के लिए, राम भक्तों के लिए मंदिरों में पूरी व्यवस्था की गई है। उनके खाने और रहने का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही अयोध्या में राम मंदिर को लेकर चल रही तैयारियों पर खुद प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पैनी नजर है। दोनों ही इस पूरी तैयारी पर करीबी से नजर बनाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications