CM Pushkar Singh Dhami: तुष्टिकरण, परिवारवाद व सनातन विरोधियों के खिलाफ 2024 के सेमीफाइनल की जीत
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली जीत के बाद देहरादून में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय मे ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। जीत के जश्न में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये जीत तुष्टिकरण, परिवारवाद व सनातन विरोधियों के खिलाफ 2024 के सेमीफाइनल की जीत है।

देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी ने तीन राज्यों में जीत का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी समेत केंद्र व सभी राज्य नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने 2024 को लेकर भाजपा के पक्ष में अपनी राय बता दी है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इसे डबल इंजन की भाजपा सरकारों के सुशासन की जीत और सनातन विरोधियों की हार बताया है।
विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा के पक्ष में प्रचंड जीत को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई। सुबह से ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह था जो जीत तय होने तक जबरदस्त जश्न में तब्दील हो गया। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर भाजपा कार्यकर्ता ने जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर सीएम पुष्कर धामी ने कहा, जनता ने बता दिया है कि 2024 में भाजपा प्रचंड जीत के साथ मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली में आने वाली है।
उन्होंने कहा, ये जीत हमारी राज्य सरकारों के सुशासन की जीत है, तुष्टिकरण, परिवारवाद व सनातन विरोधियों के खिलाफ जीत है। केंद्र और संबंधित प्रदेश नेतृत्व समेत जनता को बधाई देते उन्होंने कहा, लोकसभा चुनावों का यह सेमीफाइनल हमने जीता है और जनता ने फाइनल चुनावों के परिणामों का इशारा कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ये जीत मोदी जी के विकास का मंत्र और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा, आज जनता केंद्र व राज्य की योजनाओं को धरातल पर देख रही है और उसका लाभ ले रही है। जनता ने जातिवाद की राजनीति को नकार कर विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मत दिया है।
उन्होंने कहा तेलांगना में भी पार्टी ने सीटों एवं मत प्रतिशतों में इजाफा कर दक्षिण में भी लोकसभा चुनावों में अधिक से अधिक कमल खिलाने की शुरुआत हो गई है। भट्ट ने कहा कि चुनावों में मिली जीत ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा के पक्ष में लहर की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा, इन राज्यों में जीत के बाद मोदी जी पहली बार 8 दिसंबर को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications