हिमाचल विधान सभा चुनाव मे भागीदारी के लिए उत्तराखंड से सीएम धामी के अलावा इन चेहरों की तय की जिम्मेदारी
हिमाचल चुनाव मे उत्तराखंड भाजपा की टीम प्रचार के लिए जाएंगे
हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव मे भागीदारी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा उत्तराखंड भाजपा के 20 से ज्यादा सांसद, विधायक, पदाधिकारी भी प्रचार के लिए जाएंगे। हिमाचल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टार प्रचारक के तौर पर प्रचार करेंगे। पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की है। जिसमें उत्तराखंड से केवल धामी को ही स्टार प्रचारक बनाया गया है। धामी उत्तराखंड से सटे इलाकों में प्रचार प्रसार करने जाएंगे। इसके साथ ही धामी की कई जनसभाएं और रैली आयोजित होंगी।

20 और लोगो को हिमाचल चुनाव प्रचार में सहयोग के लिए भेजा
उत्तराखंड भाजपा के भाजपा से सांसद, केबिनेट मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारी भी प्रत्याशियों के पक्ष मे चनाव प्रचार करेंगे। पार्टी की ओर से 20 और लोगो को हिमाचल चुनाव प्रचार में सहयोग के लिए भेजा हैं । पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को इस टीम के समन्वय की ज़िम्मेदारी दी गई है। हिमाचल चुनाव में सहभागिता करने वाले सदस्यों मे सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल , धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, शिव अरोड़ा , प्रमोद नैनवाल,सहदेव पुंडीर,भूपाल राम टम्टा, फ़क़ीर राम टम्टा, मोहन सिंह बिष्ट, शक्ति लाल शाह,दुर्गेश्वर लाल, मुन्ना सिंह चौहान, बृजभूषण गैरोला, आदेश चौहान, ख़ज़ान दास, अरविंद पांडेय, कैलाश शर्मा, बलवंत सिंह भौरियाल व देहरादून की ज़िला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान शामिल है। चौहान ने बताया की उत्तराखण्ड की तीस लोगो की एक टीम सितंबर माह से ही हिमाचल में चुनाव प्रबंधन में जुटी है। टीम के समन्वयन का कार्य प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी देख रहे है।
दोनों पहाड़ी राज्यों की संस्कृति और राजनीति एक समान
उत्तराखंड और हिमाचल में कई तरह की समानताएं हैं। पड़ोसी राज्य होने के नाते दोनों पहाड़ी राज्यों की संस्कृति और राजनीति एक समान ही है। दोनों राज्यों में भाजपा और कांग्रेस ही सत्ता में रही हैं। उत्तराखंड से सटे इलाकोें में हिमाचल में उत्तराखंड का प्रभाव साफ नजर आता है। वेश.भूषा के साथ ही सियासी रंग दोनों जगह समान ही नजर आते हैं। हिमाचल में भी अब तक किसी पार्टी ने दोबारा सत्ता हासिल नहीं की। उत्तराखंड पहाड़ी राज्य की तरह हिमाचल में भी ये मिथक बरकरार रहा है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होने हैं। जिसके नतीजों का ऐलान 8 दिसंबर को होगा। उत्तराखंड में तो मिथक टूट गया लेकिन हिमाचल में क्या इस बार मिथक टूटेगा और भाजपा दोबारा सत्ता में काबिज होगी, इस पर सबकी नजर है। पदाधिकारियों की एक टीम पहले ही हिमाचल की करीब 19 विधानसभा सीटों पर मोर्चा संभाल रही है। दिवाली के बाद दूसरी टीमें हिमाचल में भेजी जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications