CM Pushkar Singh Dhami का हटके अंदाज, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का हाथ बटाया, ऐसे बढ़ाया मनोबल
CM Pushkar Singh Dhami मंगलवार को टिहरी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने अंदाज में महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बीच बैठकर उत्पादों के बारे में जानकारी ली और खुद भी हाथ बटाया। अपने बीच सीएम को देखकर महिलाएं काफी खुश नजर आईं। सीएम ने महिलाओं का मनौबल बढ़ाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को वीर बाल दिवस के मौके पर नई टिहरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। बाद में बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर 415 करोड़ रूपए की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने दौरान टिहरी में हुए 3900 करोड़ के एमओयू में से 2400 करोड़ की ग्राउंडिंग का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को 2025 तक 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' बनाने की शपथ भी दिलाई।
इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि मातृशक्ति के बिना किसी भी राष्ट्र का विकास संभव नहीं है, उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमारी सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सशक्त करने हेतु सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के साथ ही विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इस बीच टिहरी में मुख्यमंत्री का रोड शो भी हुआ।
रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने हजारों की संख्या में नई टिहरी पहुंचे स्थानीय जनता, महिला स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं इस भव्य अभिवादन के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 201 करोड़ 32 लाख 74 हजार धनराशि की 44 योजनाओं का लोकार्पण व 214 करोड़ 43 लाख 02 हजार धनराशि की 116 योजनाओं का शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को एक दिवसीय नई टिहरी भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी 2 किमी लंबे विशाल रोड शो में शामिल हुए। रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications