सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टिफिन से सहभोज कर दिया बड़ा संदेश, मिशन 2024 के लिए ये है भाजपा की प्लानिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक के बाद कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों से लाए टिफिन को आपस में साझा कर भोजन का आनंद लिया।

CM Pushkar Singh Dhami shared a big message with Tiffin, this is BJPs planning for Mission 2024

भाजपा मिशन 2024 को लेकर अभी से तैयारियों में जुटी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को हर मोर्चे पर तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए भाजपा भोजन के टिफिन के जरिए ए​कजुटता का संदेश देकर अपने मिशन में जुटी है। भाजपा के हर स्तर के पदाधिकारी से लेकर सामान्य कार्यकर्ता टिफिन बांटकर एक दूसरे के साथ सहभोज का आयोजन कर रहे हैं।

टिफिन को आपस में साझा कर भोजन का आनंद लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित बैठक के बाद कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया। इस दौरान सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों से लाए टिफिन को आपस में साझा कर भोजन का आनंद लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सहभोज आपसी समन्वय व आत्मीयता का भाव विकसित कर हम सभी को एकजुट करता है।

अब मिशन 2024 के लिए टिफिन का सहारा
भाजपा आरएसएस की राह पर चलकर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटी है। इसके लिए अब मिशन 2024 के लिए टिफिन का सहारा लिया जा रहा है। जिसके जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को ये संदेश देने में जुटी है कि पार्टी में हर कार्यकर्ता समान है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और किसी भी पदाधिकारी को टिफिन सहभोज में शामिल होकर इस बात का एहसास कराया जा रहा है कि पार्टी में सब ए​क समान हैं। हर कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन लेकर आएगा और वह दूसरे कार्यकर्ता के साथ अपना टिफिन साझा करेंगे। ये परंपरा आरएसएस में पहले से ही चली आ रही है। ​जहां किसी भी बड़े पदाधिकारी या कार्यकर्ता के भ्रमण पर घर से बने खाने को टिफिन में लाकर एक दूसरे के साथ सहभोज किया जाएगा। अब भाजपा भी इसी परंपरा को निभाकर अपने महासंपर्क अभियान को सफल बनाना चाहती है। जिससे ये संदेश जाए कि भाजपा में मुख्यमंत्री से लेकर कार्यकर्ता हर कोई एक समान है।

Recommended Video

    Uttarakhand के Haldwani में जमीन का विवाद 75 साल बाद भी नहीं सुलझ पाया है | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+