समान नागरिक संहिता लागू करने का सीएम धामी ने लिया निर्णय, गोवा के बाद दूसरा राज्य होगा उत्तराखंड
समान नागरिक संहिता लागू करने का सीएम धामी ने लिया निर्णय, गोवा के बाद दूसरा राज्य होगा उत्तराखंड
चंपावत, 27 मई: उपचुनाव के लिए चंपावत पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम धामी ने चंपावत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में आम चुनाव से पहले जनता के सामने 'समान नागरिक संहिता' का प्रस्ताव रखा था, जिसे लागू करने का निर्णय ले लिया गया है। कहा कि इस कानून को लागू करने वाला गोवा के बाद उत्तराखंड दूसरा राज्य होगा।

चंपावत सीट पर 31 मई को उपचुनाव होना है। उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, क्योंकि इस सीट से प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनावी मैदान में है। बता दें कि चंपावत सीट को जीतने के लिए सीएम धामी, कैबिनेट मंत्री, भाजपा संगठन के अलावा सेलीब्रेटी भी चंपावत पहुंचकर प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। पवनदीप राजन, हेमंत पांडेय के बाद अब कुमार विश्वास ने भी कवि सम्मेलन के जरिए सीएम के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की है।
इस बीच सीएम धामी ने चंपावत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आम चुनाव से पहले जनता के सामने यह प्रस्ताव रखा था कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम उत्तराखंड में सबके लिए एक समान कानून लाएंगे और हमने इसकी शुरूआत कर दी है। कहा कि हमने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्णय लिया है। इसे लागू करने वाला गोवा के बाद उत्तराखंड दूसरा राज्य होगा। हम किसी भी धर्म और संप्रदाय के लोगों के लिए यूसीसी लाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications