सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया, पीएम मोदी भी ले रहे हैं सिल्क्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन पर अपडेट
Uttarakhand: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ सिल्क्यारा (उत्तरकाशी) में सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अफसरों को रेस्क्यू ऑपरेशन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए हर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार श्रमिकों के परिवारों को आवास, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। उन्होंने गढ़वाल आयुक्त को निर्देश दिये कि चिन्यालीसौड़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में श्रमिकों के परिवारों के लिए आवास, भोजन एवं स्वास्थ्य की सभी व्यवस्थाएं की जाये। मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के परिवारों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और राहत एवं बचाव कार्यों की अपडेट देने के भी निर्देश दिए हैं।
शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ सिल्क्यारा (उत्तरकाशी) में टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधाओं से निपटने के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 18, 2023
आदरणीय… pic.twitter.com/Vgxbg4fqrh
इससे पूर्व एक ट्वीट के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ सिल्क्यारा (उत्तरकाशी) में टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जानकारी दी है कि पीएम मोदी द्वारा भी लगातार बचाव अभियान का अपडेट लिया जा रहा है, ग्राउंड जीरो पर कार्य कर रहीं एजेंसियों को प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में हम तेजी से कार्य कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें सीएम धामी के निर्देश पर हुई बैठक, बन रही सड़कों और पुल के निर्माण कार्य की मुख्य सचिव ने की समीक्षा












Click it and Unblock the Notifications