दिल्ली से लौटे सीएम पुष्कर सिंह धामी, देहरादून में दिग्गजों से मुलाकात के बाद चढ़ा सियासी पारा
देहरादून में सीएम धामी से मिले पार्टी के दिग्गज
देहरादून, 22 सितंबर। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, संगठन मंत्री अजय कुमार व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की। जिसके बाद एक बार फिर सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल में विस्तार व फेरबदल के चर्चे शुरू हो गए। सूत्रों की मानें तो नवरात्र में पहले पार्टी संगठन के पदाधिकारियों का ऐलान कर सकती है। इसके बाद ही मंत्रिमंडल में फेरबदल संभव है। इसके साथ ही विधानसभा में बैकडोर भर्ती की जांच रिपोर्ट जल्द ही सामने आ सकती है। जिसको लेकर पार्टी और सरकार अपने स्तर से होमवर्क करने में जुटी है।

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, संगठन मंत्री अजय कुमार व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात
दिल्ली में हाईकमान और गृह मंत्री अमित शाह से करीब 1 घंटे की मुलाकात करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून लौट आए हैं। हालांकि धामी ने मीडिया से बातचीत में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सवाल को टाल दिए। लेकिन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, संगठन मंत्री अजय कुमार व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात के बाद एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों का दावा है कि चारों के साथ बंद कमरे में कई देर तक सियासी समीकरणों और अन्य जरूरी मसलों पर चर्चा हुई है। इसके साथ ही ये भी माना जा रहा है कि विधानसभा भर्ती को लेकर समिति की रिपोर्ट कभी भी सौंपी जा सकती है। इसके बाद पार्टी का स्टेंड क्या होगा। इस पर गंभीरता से चर्चा की गई है। जिसके बाद एक से तीन मंत्रियों पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है। ये सब तय करेगा दिल्ली से मिले अमित शाह के गुरू मंत्र से। जो कि सीएम पुष्कर सिंह धामी लेकर देहरादून आ चुके हैं। साफ है कि आने वाले दिनों में भाजपा संगठन से लेकर सरकार नए स्वरूप में नजर आ सकती है। जो कि लोकसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है।
विस्तार और बदलाव दोनों के कयासबाजी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को दिल्ली पहुंचते ही उत्तराखंड में सियासत गरमा गई। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में सीएम ने भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी समेत कई नेताओं से भेंट की। इस बीच ये भी दावा किया गया कि हाईकमान ने मंत्रियों की फीडबैक रिपोर्ट मांगी है। बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। दावा किया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान धामी ने विस्तार से चर्चा की है। गुरूवार को सीएम देहरादून में पार्टी के दिग्गजों से मिले। जिसके बाद दून का सियासी पारा चढ़ गया। धामी मंत्रिमंडल में अभी तीन स्थान रिक्त हैं। 6 माह की धामी सरकार में मंत्रिमंडल के आकलन की भी चर्चा तेज है। ऐसे में विस्तार और बदलाव दोनों के कयासबाजी चल रही है। हालांकि ये तय है कि पितृ पक्ष में इस तरह का कोेई बदलाव नहीं होगा। पितृ पक्ष सम्पन्न होते ही इस पर मुहर लग सकती है। इस बीच ये भी माना जा रहा है कि 23 सितंबर को धामी सरकार को 6 माह का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। ऐसे में एक बार फिर दायित्वधारियों को भी जिम्मेदारी देने की चर्चाएं तेज हैं।












Click it and Unblock the Notifications