देर रात गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम धामी, UCC को लेकर मिला बड़ा संकेत, सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम

सोमवार को देर रात सीएम धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से भी दिल्ली में मुलाकात की है। जो कि करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस दौरान यूसीसी के ड्राफ्ट को लेकर चर्चा हुई है।

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में धामी सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व और हाईकमान से सीएम धामी आशीर्वाद लेकर इसे जुलाई में ही लागू करने की कोशिश में जुटे हैं। माना जा रहा है कि सीएम धामी इसी उद्देश्य से दिल्ली में डटे हुए हैं। इस बीच सोमवार को देर रात सीएम धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से भी दिल्ली में मुलाकात की है। जो कि करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस दौरान यूसीसी के ड्राफ्ट को लेकर चर्चा हुई है।

CM pushkar singh Dhami met Union Home Minister Amit Shah big signal regarding uniform civil code

सूत्रों के अनुसार इस दौरान सीएम के साथ उत्तराखंड में यूसीसी ड्राफ्ट को लेकर बनाई गई कमेटी की अध्यक्ष जस्टिस रंजना देसाई भी मौजूद रहीं। ये माना जा रहा है कि उत्तराखंड के यूसीसी ड्राफ्ट को केंद्र सरकार टेम्पलेट बनाकर केंद्र और भाजपा शासित राज्यों को आगे बढ़ाएगी। इस लिहाज से उत्तराखंड में यूसीसी को लागू करने की दिशा में धामी सरकार अब बड़ा कदम उठाने जा रही है।

इसके लिए 7 जुलाई को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर भी विचार किया जा सकता है। एक दिन का विशेष सत्र बुलाकर धामी सरकार यूसीसी को जुलाई में ही लागू करा सकती है। इससे पहले ड्राफ्ट मिल जाने के बाद सरकार इसके कानूनी और संवैधानिक

उत्तराखंड में ड्राफ्ट कमेटी की ओर से ड्राफ्ट और रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। इसे प्रिंटिग के लिए भी दिया जा चुका है। इस बीच ये माना जा रहा है कि 15 जुलाई को ड्राफ्ट कमेटी धामी सरकार को ड्राफ्ट सौंप सकती है। 15 जुलाई से उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होनी है। जिसके लिए गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड में ही मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि नई दिल्ली में देर सायं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। इस अवसर पर उन्हें कांवड़ यात्रा से संबंधित तैयारियों, जोशीमठ में किए जा रहे पुनर्वास कार्यों एवं इस वर्ष पिछले सालों के मुकाबले सारे रिकॉर्ड तोड़ने की दिशा में गतिमान चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित रुप से संचालित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+