बर्मिघम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए सीएम धामी ने किया रोड शो, 250 से अधिक डेलिगेट्स हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिटेन दौरे के दूसरे दिन बर्मिघम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आयोजित रोड शो में प्रतिभाग करते हुए बर्मिघम के विभिन्न उद्योगपतियों के साथ बैठक की। बर्मिघम में आयोजित रोड शो के दौरान शिक्षा, आईटी, हेल्थ, मेनिफैक्चरिंग इन्डस्ट्री से जुड़े 250 से अधिक डेलिगेट्स ने प्रतिभाग किया। रोड शो दौरान विदेशी निवेशकों ने राज्य सरकार के प्रतिनिधियों से विभिन्न नीतियों के बारें में जानकारी ली।

CM pushkar singh Dhami did a road show for the Global Investors Summit in Birmingham delegates

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी निवेशकों को आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु आमंत्रित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को उत्तराखण्ड सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बर्मिघम शहर ऐतिहासिक शहर है और यह उद्योग के क्षेत्र में प्रमुख स्थान रखता है। मुख्यमंत्री ने लंदन और बर्मिघम में रह रहे समस्त भारतीय एवं उत्तराखण्ड के निवासियों का उनके अपार स्नेह के लिए आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड हिमालय की गोद में बसा राज्य है जो कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की शांतप्रिय वादियां एवं काम करने के लिए अनुकूल वातावरण इसे अन्य स्थानों से भिन्न बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में अयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की थीम को "पीस टू प्रोसपेरिटी" रखा गया है। उन्होनंे कहा कि उत्तराखण्ड भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भी महज कुछ दूरी पर है, बेहतर रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी से सीधा जुड़ा है लिहाजा उत्तराखण्ड में निवेश के लिए अपार सम्भावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में निवेश करने वाले देशों में ब्रिटेन छठवें नंबर का देश है जिसकी 600 से अधिक औद्योगिक इकाइयां पूरे देश में कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने बर्मिघम में मौजूद भारत के प्रमुख कौंसुलावास का भी आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+