दिल्ली पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय नेतृत्व से होगी मुलाकात, कैबिनेट में फेरबदल की कयासबाजी शुरू

CM पुष्कर धामी दिल्ली पहुंचे, मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा

देहरादून, 27 सितंबर। नवरात्रि शुरू होते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंच गए हैं। जिसके बाद एक बार फिर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। भाजपा के अंदरखाने एक बार फिर मंत्रिमंडल में फेरबदल की कयासबाजी शुरू हो गई है। भाजपा सूत्रों का दावा है कि नवरात्रि के बाद कभी भी धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। इधर दिल्ली दौरे को लेकर सीएम धामी ने बताया है कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री से समय लिया था, उनसे मुलाकात के लिए ही दिल्ली जाना है। प्रदेश के पर्यटन विभाग के कुछ मानसखंड कॉरिडोर हैं और कुछ योजनाओं को भी इसमें शामिल करना है इसके लिए उनसे बात करनी है। दिल्ली पहुंचकर सीएम ने सबसे पहले केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी से भेंट की।

CM Pushkar Singh Dhami arrives Delh meet central leadership speculations cabinet reshuffle begin

"मिनी प्रसाद योजना" व "स्वदेश दर्शन 2.0" प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध

मंगलवार को एक बार फिर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी करीब 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चरणबद्ध तरीके से मानसखंड कॉरिडोर की स्थापना पर काम कर रहे हैं। दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी से भेंट कर "मिनी प्रसाद योजना" व "स्वदेश दर्शन 2.0" के अन्तर्गत विभिन्न प्रस्तावों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड पर्यटन प्रदेश के रूप में विकसित हो, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मिनी प्रसाद योजना के प्रथम चरण में 07 प्रस्तावों पर प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति देने का अनुरोध किया। स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के आदि कैलाश, गुंजी, दत्तु तथा मुनस्यारी, जनपद चम्पावत के अन्तर्गत चम्पावत तथा चुखा, जनपद उत्तरकाशी के जादौंग और जनपद पौड़ी गढ़वाल में कण्वआश्रम की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। इस दौरान सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव पर्यटनसचिन कुर्वे भी मौजूद रहे।

केन्द्रीय नेतृत्व और हाईकमान से मिलकर फीडबैक दे सकते हैं

इसके अलावा पीएम मोदी के केदारनाथ और बद्रीनाथ में पुर्ननिर्माण की समीक्षा के दौरान दिए गए सुझाव को भी केन्द्रीय नेतृत्व और संबंधित विभागों के साथ साझा किया जाएगा। इसकेे साथ ही विधानसभा बैकडोर भर्ती पर हुए निर्णय और अंकिता हत्याकांड का भी सीएम केन्द्रीय नेतृत्व और हाईकमान से मिलकर फीडबैक दे सकते हैं। इधर सियासी गलियारों में नवरात्रि के बाद एक कैबिनेट मंत्री की छुट्टी और दो नए चेहरे शामिल करने का दावा किया जा रहा है। जिसको लेकर आने वाले दिनों में तस्वीर साफ हो सकती है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के भी दिल्ली पहुंचने की भी संभावना जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+