"PM Modi जी आपका आभार", CM पुष्कर धामी ने कहा- "आपके आने से उत्तराखंड को मिली वैश्विक पहचान"
गुरुवार को देवों की भूमि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। यहां उन्होंने आदि कैलाश के दर्शन किए और पार्वती ताल में बैठकर ध्यान लगाया था। जिसके बाद पीएम मोदी अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम भी पहुंचे थे, यहां उन्होंने भगवान जागनाथ का आशीर्वाद लिया था। वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने पीएम मोदी की तस्वीरों को शेयर करते हुए आभार प्रकट किया है।
सीएम पुष्कर धामी ने लिखा, "आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखण्ड धार्मिक, आध्यात्मिक एवं साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। आपके विजन के अनुरूप रोड, रेल और रोपवे निर्माण के माध्यम से श्रद्धालुओं के आवागमन को सुविधाजनक बनाया जा रहा है। "

सीएम पुष्कर धामी आगे लिखते हैं कि "आपके (पीएम मोदी) आदि कैलाश, पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम के ऐतिहासिक भ्रमण से न केवल इन पवित्र स्थलों को नई पहचान मिली है बल्कि स्थानीय लोगों की समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। मानसखंड मंदिर माला मिशन को वैश्विक पहचान दिलाने एवं देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रति आपके असीम स्नेह व प्रेम हेतु समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।"
आपको बताते चलें कि पिथौरागढ़ में जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन समिति समेत अन्य क्षेत्रों में लगभग 4200 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। साथ ही उन्होंने पीएमजीएसवाई के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बनी 76 ग्रामीण सड़कों और 25 पुलों का उद्घाटन भी किया। 9 जिलों में बीडीओ कार्यालयों के 15 भवन, केंद्रीय सड़क निधि के तहत निर्मित कौसानी बागेश्वर रोड समेत तीन सड़कों धारी-दौबा-गिरिछीना रोड, नगला-किच्छा रोड का उद्घाटन भी किया गया।
दरअसल, इन तमाम परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास से पिथौरागढ़ से देहरादून तक लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसके एलावा प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति प्रेम और आस्था तो जगजाहिर है, जिससे उत्तराखंड को वैश्विक पहचान भी मिली है। सीएम पुष्कर धामी ने इसी के चलते प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया है। वहीं पुष्कर धामी द्वारा शेयर की गई पीएम मोदी की उत्तराखंड दौरे की तस्वीरें भी इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications