राज्यसभा चुनाव: सीएम धामी बोले- कल्पना सैनी को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने किया मातृशक्ति का सम्मान
देहरादून, 01 जून: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना प्रत्याशी कल्पना सैनी को बनाया है। ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यसभा प्रत्याशी डॉ. कल्पना सैनी को लेकर कहा कि भाजपा हमेशा से ही मातृशक्ति को आगे बढ़ाने की पक्षधर रही है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी बीजेपी सरकार के वक्त में हुई थी।

मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि पार्टी ने उत्तराखंड से खाली हो रही राज्यसभा की सीट के चुनाव में कल्पना सैनी को प्रत्याशी बनाकर मातृशक्ति का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान यहां की मातृशक्ति ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। साथ ही इस बार विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर वोटिंग की थी, जिसका ही परिणाम है कि राज्य में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनी है। उन्होंने आगे कहा कि इस मिथक को तोड़ने में मातृशक्ति का बड़ा योगदान रहा है।
अपने बयान में धामी ने कहा कि बीजेपी की हमेशा से यही सोच रही है कि महिलाओं को आगे बढ़ाया जाए। इसी कड़ी में कल्पना सैनी को राज्यसभा सीट के लिए पार्टी ने अपना प्रत्याशी चुना है। सीएम धामी ने .भी कहा कि ऐसा पहली बार है, जब पार्टी यहां की मातृशक्ति को राज्यसभा में भी प्रतिनिधित्व देने जा रही है। उन्होंने कल्पना सैनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्यसभा में पहुंचने पर वह राज्य और केंद्र के बीच तालमेल बैठाने का काम करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications