Himachal pradesh election:भाजपा प्रत्याशी संजय सूद ने धामी को पिलाई चाय,हर जगह चाय वाले प्रत्याशी के चर्चे
शिमला में भाजपा प्रत्याशी संजय सूद ने सीएम धामी को पिलाई चाय
हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टार प्रचारक के तौर पर हिमाचल में जमकर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। पुष्कर सिंह धामी हिमाचल में जनसभाओं के साथ ही डोर टू डोर कैंपेन भी कर रहे हैं। भाजपा को उम्मीद है कि जो करिश्मा धामी ने उत्तराखंड में कर दिखाया है उसका असर हिमाचल के चुनाव में भी देखने को मिलेगा। इस बीच सीएम धामी ने शिमला में भाजपा के प्रत्याशी संजय सूद के पक्ष में वोट के लिए जनता से अपील की और प्रचार किया।

संजय सूद ने धामी को अपनी चाय की दुकान में चाय पिलाई
संजय सूद इस समय हिमाचल की नहीं पूरे देश में मशहूर हो गए हैं। संजय सूद एक चायवाले हैं। जिन्हें भाजपा ने शिमला से प्रत्याशी बनाया है। संजय सूद ने सीएम धामी को अपनी चाय की दुकान में चाय पिलाई। इस दौरान सीएम ने चाय पर चर्चा भी की। सीएम धामी ने शिमला में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सीटीओ चौक,मॉलरोड, शेरे पंजाब, लोअर बाजार, राम बाजार होते हुए राम मंदिर तक जनसंपर्क और डोर टू डोर कैंपेन कर भाजपा के प्रत्याशी संजय सूद के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस मौके पर धामी ने कहा कि शिमला की देवतुल्य जनता से मिले अपार स्नेह और समर्थन से मन अभिभूत है और यह तय है कि हिमाचल में प्रचंड बहुमत के साथ पुनः भाजपा सरकार का आना तय है। शिमला में प्रचार के दौरान धामी ने शिमला स्थित राम मंदिर हॉल में प्रवासी उत्तराखंडी समाज, प्रबुद्ध जनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।
पूरे देश में चाय वाले प्रत्याशी के चर्चे
शिमला शहरी विधानसभा सीट से भाजपा ने संजय सूद को प्रत्याशी बनाया है। खास बात ये है कि संजय सूद को जहां से प्रत्याशी बनाया गया है, वहां से मौजूदा विधायक, 3 बार विधायक रह चुके सुरेश भारद्वाज वर्तमान सरकार में मंत्री भी हैं। सुरेश भारद्वाज को शिमला से सटे कुसुमपट्टी से चुनावी मैदान में उतारा गया है। संजय सूद शिमला के ही रहना वाले हैं। वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश बीजेपी में कोषाध्यक्ष हैं और पार्षद भी रहे हैं। संजय सूद की शिमला के ओल्ड बस स्टैंड में इनकी चाय की दुकान है। इसी वजह से सोशल मीडिया में संजय सूद की तुलना पीएम नरेंद्र मोदी से भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications