जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार रोड शो करेंगे सीएम धामी, राहुल गांधी के आरक्षण खत्म करने को लेकर ​कही ये बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो करेंगे। सीएम धामी आज बुधवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक तय की गई थी। लेकिन मंत्रियों के बाहर होने और मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने और जम्मू कश्मीर में पार्टी की ओर से प्रचार के लिए जिम्मेदारी देने से बैठक को स्थगित कर दिया किया गया।

अब मंत्रीमंडल बैठक के लिए नई तारीख तय की जाएगी। इस बीच सीएम धामी 12 सितंबर गुरूवार को जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो करेंगे। 11 सितंबर को मुख्यमंत्री दिल्ली में रहेंगे। 12 सितंबर को जम्मू पहुंचेंगे। सांबा बस स्टैंड में भाजपा त प्रत्याशी सुरजीसिंह के पक्ष में रोड शो के माध्यम से प्रचार करेंगे।

CM pushkar Dhami election campaign road show Jammu and Kashmir Rahul Gandhi ending reservation bayan

इसके बाद प्रत्याशी के नामांकन में शामिल रहेंगे। इसी दिन शाम को वापस दिल्ली लौटेंगे। इससे पहले उत्तराखंड भाजपा के कई विधायक जम्मू कश्मीर में पहले से ही प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। इस बीच राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सियासत जारी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश से आरक्षण खत्म करने की बात कहकर एक बार फिर कांग्रेस और भारतीय गठबंधन की संविधान विरोधी सोच को उजागर कर दिया है।

एक बार फिर राहुल गांधी ने देश से आरक्षण समाप्त करने की बात कह कर कांग्रेस और इंडी गठबंधन की संविधान विरोधी सोच को उजागर कर दिया है। राहुल गांधी ने सदैव देश और देशवासियों के विरुद्ध जाकर विभाजनकारी शक्तियों को पोषित करने का कार्य किया है। विदेशी मंचों पर भारत की सशक्त छवि पर प्रश्न चिन्ह उठाना हो या फिर राष्ट्रविरोधी ताकतों का समर्थन करना यह राहुल गांधी की आदत बन चुकी है।

राहुल गाँधी केवल और केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ और पीएम मोदी के प्रति असीम कुंठा के कारण देश की अखण्डता-अक्षुण्णता के साथ खिलवाड़ करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+