देहरादून-मसूरी ट्रैक मार्ग पर CM धामी ने परिवार के साथ की 5 KM पैदल ट्रैकिंग, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Dehradun news: उत्तराखंड में धामी सरकार पर्यटकों को लुभाने और प्राकृतिक सुंदरता को बरकरार रखते हुए बेसिक सुविधाओं को विकसित करने में जुटी है। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए सीएम धामी ने किया देहरादून-मसूरी ट्रैक मार्ग पर 5 किमी तक पैदल ट्रैक किया।

Recommended Video

    देहरादून-मसूरी ट्रैक मार्ग पर CM धामी ने परिवार के साथ की 5 KM पैदल ट्रैकिंग

    इस दौरान सीएम धामी ने पूरे परिवार के साथ ट्रैक का आनंद लेते हुए बेसिक सुविधाओं का अवलोकन किया। सीएम धामी ने ट्रैक के नेचुरल लुक को बरकरार रखते हुए बेसिक सुविधाएं विकसित करने के एमडीडीए को निर्देश दिए।

    CM pushkar Dhami did 5 KM foot trekking with family Dehradun-Mussoorie track route gave instructions to the officials

    सीएम धामी ने राज्य में स्थित दूसरे ट्रैक रूट में भी सुधार करने को कहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से मसूरी ट्रैक रूट का पैदल निरीक्षण करते हुए इस मार्ग पर बेसिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने एमडीडीए को निर्देश दिए कि ट्रैक के नैचुरल लुक को बरकरार रखते हुए इस मार्ग पर देश - विदेश से आने वाले ट्रैकर्स, टूरिस्ट और आम जनमानस को बैठने, खाने - पीने, शौचालय इत्यादि की बेसिक सुविधाएं डेवलप की जाए। बेहतर स्वच्छता, रूट मार्गदर्शन हेतु आकर्षक साइनेज और रेलिंग लगाई जाए।

    इसके साथ ही सुरक्षा और आपातकालीन उपाय भी किए जाएं। ट्रैकिंग के दौरान उन्होंने सीनियर सिटीजन और पुराने ट्रैकर्स से भी बातचीत की और उनके द्वारा प्राप्त फीडबैक को भी रूट डेवलपमेंट में शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थित दूसरे ट्रैकिंग रूट को भी और बेहतर बनाया जाएगा जिससे देश- विदेश से आने वाले टूरिस्ट और ट्रैकर्स उत्तराखंड की नैसर्गिकता, सुंदरता और वसुधैव कुटुंबकम की संस्कृति का आनंद ले सके तथा यहां से अच्छे अनुभव लेकर जाएं।

    इस दौरान सीएम ने प्रकृति का आनंद लेते हुए लोगों के अनुभव और फीडबैक भी लिया। उत्तराखंड में समय समय पर पुराने ट्रैक और पुराने रास्तों को डेवलप करने के लिए सरकार कोशिश में जुटी है। इससे पहले आईएएस अधिकारी और जिलाधिकारी आशीष चौहान समेत कई अधिकारियों ने पुराने पैदल ट्रैकों को जीवित करने और फिर से पर्यटकों के लिए शुरू करने की पहल की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+