CM धामी का अलग अंदाज, सीमावर्ती क्षेत्र मिलम आईटीबीपी शिविर में जवानों को जलेबी-चाय परोसी, लोगों से किया संवाद
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ जिले में हैं। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीमावर्ती क्षेत्र मिलम में आईटीबीपी शिविर में जवानों को जलेबी और चाय परोसी। सीएम ने जवानों के साथ गर्मजोशी से बातचीत की।
बाद में सीएम ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री धामी ने सुबह मुनस्यारी में मार्निंग वॉक करते हुए सड़क के किनारे स्थित दूकान पर पहुंचे और वहां चाय की चुस्कियां लेते हुए ITBP के जवानों व स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे हैं। 28 अक्टूबर दोपहर बाद पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम धामी ने 29 अक्टूबर को मुनस्यारी का दौरा किया, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र मिलम में आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। सीएम धामी ने आईटीबीपी कैंप में जवानों को जलेबी परोसी और उनसे बातचीत भी की।
सीएम धामी ने आईटीबीपी जवानों के साथ मिलकर 'भारत माता की जय' का नारा भी लगाया। मुख्यमंत्री धामी ने आज सुबह मुनस्यारी में मार्निंग वॉक करते हुए सड़क के किनारे स्थित दूकान पर पहुंचे और वहां चाय की चुस्कियां लेते हुए ITBP के जवानों व स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी में स्थानीय लोगों से बातचीत कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का फीडबैक लिया। धामी ने सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में देश के प्रहरी ITBP के जवानों व स्थानीय लोगों के साथ चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता की कुशलक्षेम जानी और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया। अपने बीच सीएम धामी को पाकर जवानों और स्थानीय लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी और समस्याओं के बारे में बात की।
सीएम ने भी खुलकर आत्मीयता के साथ जवानों और लोगों की सभी बातों को सुना और भरोसा दिलाया। सीएम धामी का ये अंदाज सब से अलग है। जब भी सीएम पहाड़ों या दूसरे इलाकों में पहुंचते हैं तो मॉर्निंग वॉक के साथ चाय की चुस्की और लोगों से संवाद जरुर करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications