मोदी सरकार के 11 साल पर बोले CM धामी : रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की भावना से चल रही सरकार

Modi sarkar kay 11 saal: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की राजनीति मे परफॉर्मेंस ऑफ पॉलिटिक्स की एक नयी संस्कृति स्थापित की है। धामी ने कहा कि अब सरकार का अर्थ बदल गया है। अब सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म तथा ट्रांसफॉर्म की भावना से संचालित हो रही है।

वहीं जन सहभागिता शासन की आत्मा बन गयी है। मोदी सरकार के शानदार 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में पीएम मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। भारत ने वैश्विक मंच पर आज सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अलग पहचान बनाई है।

CM Dhami spoke 11 years of Modi government running with spirit reform perform and transform

धामी ने कहा कि विकसित भारत निर्माण में योगदान के लिए हम भी उत्तराखंड को विकसित बना रहे है, जिसमें प्रत्येक ग्राम, तहसील, शहर का उत्थान शामिल है। सीएम ने कहा, मोदी सरकार का कार्यकाल 'विकसित भारत' और 'आत्मनिर्भर भारत' के "संकल्प की सिद्धि" का स्वर्णिम काल बन रहा है।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ कार्य किये जा रहे हैं। बीते 11 वर्षों की यह यात्रा मोदी ने अकेले नहीं बल्कि खुद को तपा कर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, त्याग और सपनों को परवाज देते हुए की है। उन्होंने कहा, 2014 से अब तक का कालखंड भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नीवं रखने का है।

धामी ने कहा कि इन 11 साल में विकास और विरासत के इस सफ़र ने देश की तस्वीर और देशवासियों की हालात बदलने का ऐतिहासिक काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की सोच में जहाँ तकनीक है, वहाँ तरक्की है, वहीं गरीबों का कल्याण है और यह सब वहां है जहां जहाँ भाजपा की सरकार है। हमारी सरकार में शासन ही सेवा है और सुशासन ही संस्कृति है।

11 वर्षों में भारत को विकसित बनाने के अमृतकाल की शुरुआत की गई है। 2014 से पहले यह धारणा थी कि काम कैसे होगा, ये नहीं हो पायेगा, ये हो ही नहीं सकता जबकि आज की सोच है ये होगा और जरुर होगा क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। मोदी सरकार देश की राजनीति में पालिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की संस्कृति लेकर आई है। अब सरकार का मतलब रिस्पोंसिव गवर्नमेंट, रिस्पॉन्सिबल गवर्नमेंट, अकाउंटेबल गवर्नमेंट है। ये रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म गवर्नमेंट वाला पब्लिक पार्टिसिपेशन का शासन है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में अब सरकार जनता के स्वास्थ्य की सीधे चिंता कर रही है। क्योंकि पहले इलाज के लिए सोचना पड़ता था, अब आयुष्मान भारत योजना से अस्पतालों में मुफ्त इलाज होता है। पहले हम इंपोर्ट पर आश्रित थे, आज मेक इन इंडिया की ताकत से एक्सपोर्ट में लीड कर रहे हैं। रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, आज भारत मेक इन इंडिया पाकिस्तान में टेस्टेड और दुनिया में ट्रस्टेड बन गया है। पहले हम दुनिया की अस्थिर अर्थव्यवस्था में आते थे, आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं।

उन्होंने कहा कि ये 11 साल विकास, विश्वास और बदलाव के रहे हैं, आज देश का हर नागरिक बदलते भारत को देख रहा है और अनुभव कर रहा है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सशक्त निर्णय लेने में सक्षम हो रहा है। अब आतंकवाद जैसे हमले पर युद्ध जैसे कार्यवाही की जायेगी।

धामी ने कहा, सुखद संयोग है कि विकसित भारत के अमृत काल के 11 वर्ष तब पूरे हो रहे हैं जब दुनिया में "ऑपरेशन सिंदूर" का डंका बज रहा है। ये अभियान सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है।

सीएम ने कहा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग वैश्विक स्तर पर 142 से सुधरकर 63 पर पहुंची है। मध्यम वर्ग को राहत देते हुए नई कर व्यवस्था में 12.75 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स से छूट दी गई है। मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को एक नई रफ्तार दी है। 99 प्रतिशत गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है। रेल और हवाई कनेक्टिविटी का भी तेजी से विस्तार हुआ है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। स्टार्टअप इंडिया योजना ने भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+