उत्तराखंड: सीएम धामी बोले- 'अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन स्थापित करके बढ़ेंगे आगे'

औद्योगिक विकास योजना के तहत उद्योगों के लिए भारत सरकार से अनुदान राशि मिल रही, जिसका वितरण शनिवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में बड़ी संख्या में राज्य में उद्योग स्थापित होंगे।

कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में अपने उद्योग स्थापित करने के लिए लोग उत्तराखंड आना चाहते हैं। इसका मूल कारण क्या आप सभी लोग अपने उद्योगों को विकसित करने के साथ-साथ ब्रांड एंबेसडर की तरह भी काम कर रहे हैं।

 Dhami

उन्होंने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी ने जो कहा है कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड के लिए होगा। हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हम अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन स्थापित करके आगे बढ़ेंगे।

दिसंबर में है इन्वेस्टर्स समिट
वहीं दूसरी ओर 8-9 दिसम्बर 2023 को देहरादून में उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा, जिसके लिए धामी सरकार ने तेजी से कदम आगे बढ़ा रही है। अब तक सीएम धामी के नेतृत्व में संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन एवं दिल्ली में कुल मिलाकर अब तक चौवन हजार पांच सौ पचास करोड़ (54550 करोड) के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं। जिसमें यूएई में 15475 करोड, ब्रिटेन में 12500 करोड़ एवं ब्रिटेन में 12 हज़ार 500 करोड़ एवं दिल्ली में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में 26,575 करोड़ के एमओयू (4 सितंबर को 7600 करोड़ एवं 4 अक्टूबर को दिल्ली रोड शो के दौरान 18975 हजार करोड़ रूपये ) किये जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+