UAE से लौटे सीएम धामी बोले-आबू धाबी में बन रहा मंदिर महान पूजा स्थल बन जाएगा, पीएम मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन
CM Pushkar Singh Dhami UAE Tour: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा से लौटे हैं। इस यात्रा के दौरान सीएम धामी ने दुबई के आबी धामी में बीएपीएस के द्वारा बनाए जा रहे विशालकाल हिंदू मंदिर का दौरा किया और वहां पर कार सेवा भी की। यूएई में बन रहे इस मंदिर की तारीफ करते हुए धामी ने कहा ये मंदिर यूएई में आने वाले दिनों एक महान स्थल बन जाएगा।

इसके साथ ही धामी ने कहा कि ये भारत के लिए बहुत गर्व का क्षण होगा जब दुनिया भर से लोग इस मंदिर में आर्शीवाद लेने आएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
सीएम धामी ने मंदिर निर्माण की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की उनका उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से ही अबू धाबी में मंदिर बन रहा है।
आबू धाबी में बन रहे हिंदू मंदिर सीएम धामी ने अविश्वसनीय और अद्भुद बताया। उन्होने कहा मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए धन्यवाद देता हूं और स्वयं को भाग्यशाली मानता हूं कि इसे मैं देख पाया और मंदिर निर्माण में कार सेवा (स्वैच्छिक सेवा) कर पाया।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में दिसंबर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं। सीएम धामी निवेशकों को आमंत्रित करनेके लिए संयुक्त अबर अमीरात के तीन दिवसीय दौरे पर गए थे। यूएई में मुख्यमंत्री धामी ने पर्यटन, शिक्षा, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रियल इस्टेट से जुड़े समूहों के साथ 5440 करोड़ रुपये के निवेश का करार किया। इसके साथ ही सीएम धामी ने इन्वेस्टर्स और यूएई के घरानों को दिसंबर में उत्तराखंड में होने वाली समिट के लिए न्यौता भी दिया।
#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "The temple being constructed in UAE will become a great place of worship. It will be a very proud moment when people from all around the world come to seek blessings at that temple...PM Modi will be inaugurating it soon..." pic.twitter.com/5ddQnyIw8W
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 19, 2023












Click it and Unblock the Notifications