सीएम धामी ने किया काकोरी कांड के शहीदों को नमन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, शहीद अशफाकउल्ला खान और शहीद रोशन सिंह को उनके शहादत दिवस पर नमन किया है।

uttarkhand news

सीएम धामी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से यह भावनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने लिखा है कि माँ भारती के वीर सपूत, काकोरी ट्रेन एक्शन के नायक पं. राम प्रसाद बिस्मिल जी, अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां जी, ठाकुर रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर शत्-शत् नमन। देश की स्वतंत्रता हेतु आप सभी द्वारा दिया गया बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

ज्ञात हो कि भारत की आज़ादी की लड़ाई में काकोरी कांड बेहद खास साबित हुई थी. इससे फिरंगी सरकार को बड़ा झटका लगा था। इसके क्रांतिकारी कदम के नायक रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और रोशन सिंह थे,जिन्हे 19 दिसंबर 1927 को अंग्रेज सरकार द्वारा फांसी दी गई थी। तीनों युवा हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन नाम की एक शीर्ष क्रान्तिकारी पार्टी के मेंबर थे।

यह भी पढ़ें सुशासन दिवस: पूर्व पीएम अटल बिहारी के जन्मदिन को लेकर उत्तराखंड में खास तैयारी, ये है भाजपा की प्लानिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+