Padma Awards 2024: उत्तराखंड के इतिहासकार यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री मिलने पर सीएम धामी ने दी बधाई

Padma Awards 2024: उत्‍तराखंड पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से सम्‍मानित किया जा रहा है। डॉ कठोच का ये पद्मश्री सम्‍मान साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य के लिए दिया जा रहा है। उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह ने इस सम्‍मान के लिए डॉ यशवंत को बधाई और शुभकामनाएं भेजी हैं।

 Yashwant Singh Katoch

सीएम धामी ने एक पोस्‍ट में बधाई देते हुए लिखा

वर्ष 2024 के लिए घोषित पद्म पुरस्कारों में उत्तराखण्ड के यशवंत सिंह कठोच जी को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उत्तराखण्ड के इतिहास एवं साहित्य संकलन के क्षेत्र में श्री कठोच का अद्वितीय योगदान है।

गौरतलब है कि प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच ने शिक्षक के रूप में 33 वर्षों तक सेवाएं दी हैं। डॉ कठोच इतिहास एवं पुरातत्व के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान दे रहे हैं।

गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री दिए जाने पर इतिहासकारों, साहित्यकारों, शिक्षकों, लेखकों, लोक कलाकारों व संस्कृति कर्मियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+