CM धामी ने 20 दायित्वधारी बनाए, अब एक और लिस्ट का इंतजार, 10 की लग सकती है लॉटरी, जानिए कब तक

उत्तराखंड में धामी सरकार ने 20 कार्यकर्ताओं को दायित्व बांटकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। साथ ही कई कार्यकर्ताओं को निगम और परिषदों की कुर्सिंयां सौंपकर दायित्वधारी बना दिया। जिससे काफी हद तक पार्टी में संतुलन बनाने की कोशिश की गई।

इनमें कई ऐसे नाम हैं, ​जो कि लंबे समय से पार्टी और सरकार को किसी न किसी रूप में सहयोग कर रहे थे और जिन्हें सेट कर धामी सरकार ने बड़ा संदेश दे दिया है। कुछ बड़े चेहरे भी इस लिस्ट में शामिल किए गए। जिनमें ट्रिपल तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ चुकी उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी सायरा बानो को धामी सरकार ने भी उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाया है।

CM Dhami appointed 20 responsibilities waiting for another list lottery may drawn for 10 Know when

लिस्ट में केदारनाथ से पूर्व विधायक स्वर्गीय शैलारानी रावत की बेटी ऐश्वर्या भी हैं, जो कि केदारनाथ उपचुनाव में टिकट की प्रमुख दावेदार थी, तब सीएम धामी के समझाने पर वह मान गई थी। अब सीएम धामी ने ऐश्वर्या को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग बनाया गया है। आप के नेता रहे और अब भाजपा नेता कर्नल कोठियाल को धामी सरकार में अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति की जिम्मेदारी दी गई है।

अब सीएम धामी की दूसरी सूची का इंतजार शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि ​जल्द ही सीएम धामी करीब 10 नामों की दूसरी सूची जारी कर सकते है। अब भी जीएमवीएन, केएमवीएन, बीकेटीसी, वन निगम समेत 10 से अधिक विभागों में दायित्व की कुर्सी खाली है।

भाजपा सूत्रों की मानें तो जल्द ही 10 नामों के साथ दूसरी सूची जारी की जा सकती है। जिससे पार्टी में अंदरखाने लंबे समय से चल रही खींचतान कम हो जाएगी। जो बचे हुए निगम या परिषद हैं, वो काफी महत्वपूर्ण है, ऐसे में उन पर सीएम धामी गंभीरता से विचार के बाद ही लिस्ट जारी कर देंगे।

माना जा रहा है कि इनके लिए काफी खींचतान भी जारी है। साथ ही दिग्गजों की ओर से भी दबाव बना हुआ है। ऐसे में चहेतों को सेट करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है। जिस पर जल्द ही सीएम धामी फैसला ले सकते हैं। धामी बीते दिनों से लगातार ताबडतोड और बडे फैसले ले रहे हैं। जिससे सरकार और संगठन में हलचल तेज है।

पहले 15 जगहों के नाम बदले गए इसके बाद अगले ही दिन 20 नामों की ​दायित्वधारियों की लिस्ट जारी की गई और अब एक और सूची का इंतजार है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है सीएम धामी जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार भी कर सकते है। हालांकि पार्टी सूत्रों का मानना है कि पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद ही अब प्रदेश में सियासी फैसले लिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+