उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बादल फटने से भारी तबाही, भरभराकर गिर रहे मकान, कई मौत, CM ने लिया जायजा, VIDEO

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचुला में कुदरत का कहर बरपा है। बादल फटने से यहां भारी तबाही हुई है। कई परिवार इससे प्रभावित हुए हैं। उनका जीवन दुश्वार हो गया है। करीब 60 परिवारों का घर क्षतिग्रस्त हो गया।

पिथौरागढ़, 11 सितंबर: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचुला में कुदरत का कहर बरपा है। बादल फटने से यहां भारी तबाही हुई है। कई परिवार इससे प्रभावित हुए हैं। उनका जीवन दुश्वार हो गया है। करीब 60 परिवारों का घर क्षतिग्रस्त हो गया। सड़कें भी टूट गई हैं। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण

सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित एरिया का जायजा लिया है। कुदरत के कहर से हुए नुकसान का जायजा लिया है। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया है।

लोगों को पुनर्वास करने की कोशिश

लोगों को पुनर्वास करने की कोशिश

मौके पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यहां काफी नुकसान हुआ है। खोटीला गांव में 58 परिवारों का घर क्षतिग्रस्त हो गया। उसके घर जलमग्न हो गए हैं। अब वे बेघर हो गए हैं। प्रभावित लोगों को पुनर्वास करने की कोशिश की जा रही है।

दो की मौत

दो की मौत

सीएम धामी ने कहा कि घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। उन्हें सही से उपचार मिले इसकी पूरी कोशिश की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि 2 लोगों की मौत भी हुई है।

60 घर जलमग्न

60 घर जलमग्न

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां बारिश के बाद करीब 19 सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचूला शहर में बादल फटने से करीब 60 घर जलमग्न हो गए हैं। पिथौरागढ़ के डीएम आशीष चौहान ने बताया कि एक महिला समेत दो की मौत हुई है।

घरों में घुसा मलबा

घरों में घुसा मलबा

बरसात के बाद कईं नदियां उफान पर हैं। धारचूला में भारी बारिश से काली नदी ने जमकर तबाही मचाई। भारी बरसात की वजह से दर्जनों घरों में मलबा घुस गया है। सोशल मीडिया में मकान के भरभराकर नदी में समाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में रोडवेज बस डिपो का किया उद्घाटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+