उत्तरकाशी में बादल फटा, 4 की मौत, कई घायल, अमित शाह ने की सीएम धामी से बात
Uttarakhand news: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही होने की जानकारी मिल रही है। धराली गांव की खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आने दर्जनों घर पानी में बह गए और कई लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है।
धराली मार्केट क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन आर्मी हर्षिल/पुलिस/एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। सोशल मीडिया में इस घटना के कई वीडियो वायरल किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड में दो दिन से हो रही भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में अचानक खीरगंगा में बाढ़ आने से आधा गांव तबाह हो गया। जिस समय बाढ़ आई ग्रामीण सड़कों और घरों में ही रह रहे थे। मुखबा गांव से कई स्थानीय लोगों ने इसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किए, जिसके बाद तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं।
बताया जा रहा है कि आधा गांव इस बाढ़ में बर्बाद हो गया। साथ ही कई लोग इस में हताहत या दबे हो सकते हैं। प्रशासन की टीमें रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि धराली का प्रसिद्ध कल्पकेदार मंदिर भी इसकी चपेट में आ गया है। ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications