निकाय चुनाव 2025: श्रीनगर, ऋषिकेश समेत चार जगहों पर CM धामी ने किए ताबड़तोड़ रैलियां,जानिए क्या कही बड़ी बातें
नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। 23 जनवरी को प्रदेश के 11 नगर निगम समेत 100 पालिका, पंचायतों में एक साथ चुनाव होना है। ऐसे में सियासी दलों ने पूरी ताकत झौंक दी है। इस बीच भाजपा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी,ऋषिकेश और मसूरी में जनसभा और रोड-शो किया।
सीएम धामी ने भाजपा की मेयर प्रत्याशी एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीताने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने जनता से जो भी वादा किया उसे पूरा किया है।

कहा कि हमने 2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व वादा किया था कि हम प्रदेश में समान नागरिक संहिता लेकर आएंगे। आज ही मंत्रिमंडल की बैठक में हमने सर्वसम्मति से यूसीसी को पारित कर दिया है, जिसे शीघ्र ही प्रदेश में लागू किया जाएगा।
हमने जनता की मांग के अनुरूप ही प्रदेश में धर्मांतरण, लैंड जिहाद और थूक जिहाद, दंगा और नकल रोकने के लिए सख्त कानून बनाए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक ओर हमारी सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लोग इस जुगत में लगे हुए हैं कि किसी भी तरह हम निकाय चुनाव जीत जाएं और भ्रष्टाचार का खेल फिर से शुरू कर सके। उन्होंने कहा कि अपने विशेष वोट बैंक को खुश करने के लिए ही कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने तक मना कर दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव ही तुष्टिकरण की राजनीति की है, अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कांग्रेस ने प्रदेश की डेमोग्राफी को खराब करने का कार्य किया है। हमारी डबल इंजन सरकार ने राज्य के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के साथ ही देवभूमि की समृद्ध सभ्यता एवं परंपरा को संरक्षित करने का कार्य किया है। निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद तेजी से विकास होगा। निकाय चुनाव में भाजपा की जीत क्षेत्र के विकास की गारंटी है। इस दौरान सीएम धामी ने जनता से अपने प्रत्याशियों को जीताने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications