मसूरी में क्रिसमस और नए साल के जश्न में जाम से नहीं पड़ेगा खलल,जबरदस्त है इंतजाम,खुलकर करें एंजॉय
Christmas New Year celebrations Mussoorie: क्रिसमस और नए साल का काउंटडाउन शुरू होते ही पुलिस और प्रशासन की और से तैयारियां शुरू हो गई है। पिछले सालों से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। इस बार पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए मसूरी में 900 अतिरिक्त पार्किंग बनाई गई हैं।
क्रिसमस, नया साल और विंटर कार्निवाल को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है। इसको लेकर 24 दिसंबर से लेकर सात जनवरी तक ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। मसूरी में सीओ और ट्रैफिक इंस्पेक्टर नियुक्त किए गए हैं। साथ ही पीएसी के साथ ही अन्य बल नियुक्त किया जाएगा।

मसूरी में प्रशासन के साथ मिलकर अतिरिक्त पार्किंग बनाई गई हैं। जहां से पर्यटकों को शटल सर्विस के माध्यम से शहर में भेजा जाएगा। 25 दिसंबर से होने वाले आयोजनों में मसूरी में पार्किंग की काफी व्यवस्था की गई है। यदि फिर भी मसूरी में पार्किंग फुल होती है तो कुठाल गेट पर वाहन खड़े करने की व्यवस्था बनाई जाएगी, जहां से शटल सर्विस से लोगों को मसूरी भेजा जाएगा। इस तरह जाम के झाम से लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
मसूरी में इसी हफ्ते से पर्यटकों और स्थानीय लोगों की जबरदस्त भीड़ जुटेगी। सबसे पहले मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल का आयोजन 26 से 30 दिसंबर तक होगा। विंटर लाइन कार्निवाल में लोक पारंपरिक उत्पाद, व्यंजन एवं कलाकारों की प्रस्तुति से रौनक आएगी। इस बार शहर की मालरोड पर गोल्फकार्ट, बैरियर पर ई-टिकटिंग काउंटर, मार्डन साइनेजिस, पब्लिक इन्क्वारी काउंटर आदि सुविधा दी जा रही है।
विंटर लाइन कार्निवाल में आने वाले पर्यटकों और क्रिसमस, न्यू ईयर पर किसी को परेशानी न हो, इसके लिए मेगा प्लान तैयार किया गया है।बता दें कि मसूरी में इस बार गोल्फ कार्ट और शटल सेवा को शुरू करने को लेकर पहले ही सरकार की और से तैयारियां की जा रही है। ऐसे में 2025 में मसूरी को लेकर शासन से लेकर प्रशासन तक अपने स्तर से प्लानिंग बनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications