'पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाकर रहेंगे', Chhawla Case में पुनर्विचार याचिका पर बोले सीएम धामी

छावला मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के उपराज्यपाल के 2012 छावला सामूहिक बलात्कार-हत्या मामले में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने को मंजूरी देने पर आभार जताया है। सीएम धामी ने कहा ​है कि देश की बेटी को न्याय दिलाने की दिशा में लिए गए। सीएम ने कहा कि फैसले के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल का धन्यवाद। हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव तरीके से मदद करेंगे।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami thanked Lieutenant Governor Delhi review petition Chawla case.

पीड़िता मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली

छावला गैंगरेप मर्डर की पीड़िता मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली थी। ऐसे में पहले दिन से इस मामले में देवभूमि में भी सियासत देखी जा रही है। सरकार की और से भी लगातार इस मामले में न्याय दिलाने का भरोसा जताया गया था।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुर्नविचार याचिका दाखिल करने को मंजूरी दी

बता दें कि 2012 के छावला गैंगरेप मर्डर केस में तीन दोषियों की रिहाई के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ पुर्नविचार याचिका दाखिल की जाएगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार की तरफ से पुर्नविचार याचिका दाखिल करने को मंजूरी दे दी है। इस मामले में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा पाए तीन दोषियों की रिहाई का आदेश दिया था। पुर्नविचार याचिका को मंजूरी के साथ ही दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने इस केस में सरकार का पक्ष रखने के लिए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी को नियुक्त करने की भी मंजूरी दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+