UK News: जब अचानक ARTO ऑफिस पहुंच गए CM पुष्कर धामी, कहा- "नशे में गाडी चलाने वालों के ..."

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ-साथ अधिकारीयों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। सीएम पुष्कर धामी ने विभाग से सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल मन्त्र पर कार्य करने की बात कही।

बता दें कि बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगर स्तिथ एआरटीओ (ARTO) पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि ओवर लोडिंग, हाई स्पीड, नशे में और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Surprise Inspection at Ramnagar ARTO office

इसके एलावा मुख्यमंत्री ने ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, उपस्थिति पंजिका एवं रिकॉर्ड रूम का अवलोकन किया। इस दौरान वहां आए हुए आवेदकों से संवाद कर ARTO रामनगर की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक भी प्राप्त किया।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami Surprise Inspection at Ramnagar ARTO office

मुख्यमंत्री ने कहा कि "जन सुविधाओं के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को घर पर बैठे ही अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध हो, इस दिशा में सभी विभागों द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। सभी विभागों को जन सुविधा के दृष्टिगत नई कार्य संस्कृति से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल मन्त्र के साथ कार्य किये जा रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+