मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए कराया नामांकन
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
देहरादून, 9 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर लिया है। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी भी मौजूद रहे। नामाकंन के बाद सीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होना है। चार मई को इसकी अधिसूचना जारी हो गई थी। 11 मई नामांकन की आखिरी तारीख है।

खटीमा में की पूजा अर्चना
नामांकन दाखिल करने से पहले पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ चकरपुर बनखंडी महादेव शिव मंदिर खटीमा में सुबह पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ विधायक बंशीधर भगत, हल्द्वानी के मेयर जोगिंदर रौतेला, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री धामी चंपावत के लिए रवाना हुए।
कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी 11 मई को कराएंगी नामांकन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी से सीट छोड़ी थी। जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रत्याशी बनाया है। तो कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को चुनावी मैदान में उतारा है। जो कि संगठन में और राज्यमंत्री रह चुकी हैं। निर्मला गहतोड़ी 11 मई को सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगी। कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी ने भी मनोज भट्ट को प्रत्याशी बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications