छठ महापर्व से पहले महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने बेटी और परिवार के साथ किया गंगा स्नान, ये है खास लगाव
Mahendra Singh Dhoni wife Sakshi क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने हरिद्वार में मां गंगा की पूजा अर्चना की। साक्षी ने छठ महापर्व से पहले अपने मायके और ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ गंगा स्नान भी किया। बाद में साक्षी ने गरीबों और श्रद्धालुओं में स्टॉल लगाकर प्रसाद भी बांटे।
बताया जा रहा है कि पहले इसमें महेंद्र सिंह धोनी ने भी शिरकत करनी थी, लेकिन किसी कारणवश वो शामिल नहीं हो पाए। साक्षी ने पूरे कार्यक्रम को सम्पन्न कराया और पंड़ित पुरोहितों का आशीर्वाद लिया। प्रबंध कार्यकारिणी संस्था श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों ने प्रसाद स्वरूप साक्षी को गंगाजली और रुद्राक्ष की माला भी भेंट की।

उनके परिवार के सदस्य और महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जिवा ने पूरी आस्था के साथ हरकी पैड़ी पर पूजन और दान कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां मौजूद जरूरतमंदों को भोजन इत्यादि वितरित किए. साक्षी के साथ उनकी बेटी जीवा भी मौजूद थीं। जीवा ने वहां मौजूद तीर्थ पुरोहितों से हरिद्वार की महिमा के बारे में भी जाना। इसके साथ ही तीर्थ पुरोहितों ने उनसे बातचीत भी की।
गंगा सभा के पदाधिकारी ने धोनी के परिवार के सदस्यों को आने वाले अर्ध कुंभ 2027 में हरिद्वार आने का न्योता दिया है। साक्षी धोनी ने 1 घंटे से अधिक समय तक हर की पौड़ी पर समय बिताया. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ उनकी बेटी जीवा भी मौजूद रहीं।
बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। हालांकि उनका परिवार झारखंड में बस गया है। धोनी और साक्षी का विवाह भी देहरादून में ही हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में ल्वाली में है। धोनी और साक्षी कई बार उत्तराखंड और अपने पैतृक गांव आ चुके हैं। साक्षी का परिवार भी देहरादून में रहता था। ऐसे में दोनों का उत्तराखंड का विशेष लगाव है।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications