चारधाम यात्रा:टोल फ्री नंबर होगा जारी, ड्रोन से निगरानी, केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग 4 अप्रैल से

4 अप्रैल से ही केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

देहरादून, 1 अप्रैल ।उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का काउंडाउन शुरू हो गया है। 3 मई से चारधाम यात्रा सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी। इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से तैयारियां शुरू कर दी है। इधर चारधाम यात्रा पर हवाई सर्विस का लाभ लेने की सोचने वाले यात्रियों के लिए इस बार राहत की खबर है। हेली सेवा के लिए इस बार भी पुराने रेट पर ​ही टिकट की बुकिंग होगी।

 Chardham Yatra- Toll free number will be issued, drone will be monitored, online booking of heli service for Kedarnath from April 4

https://heliservices.uk.gov.in/ वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग

4 अप्रैल से ही केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने जा रही है। सभी कंपनियां टेंडर शर्त के अनुसार इस साल भी पिछले किराए पर ही सेवाएं देंगी।​ जिस तरह का चारधाम यात्रा को लेकर रिस्पांस मिल रहा है। उससे साफ है कि इस बार हेली सर्विस के लिए भी मारामारी रहने वाली है। इसके लिए https://heliservices.uk.gov.in/ वेबसाइट के जरिए स्वीकार की जाएगी। इस वेबसाइट के जरिए ही ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी। ऐसे में सभी यात्रियों को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराते समय सही जांच पड़ताल के बाद ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपनाने की अपील की जा रही है। जिससे किसी भी तरह के साइबर अपराध से भी बचा जा सके। बीते वर्ष में कई बार रजिस्ट्रेशन के नाम पर फर्जी साइट की शिकायत भी सामने आ चुकी है। ऐसे में साइट को जांच परख कर रही सही ज​गह पर रजिस्ट्रेशन कराएं।

किराया केदारनाथ (एक तरफ का किराया)- रूपए में

  • गुप्तकाशी से 7750
  • फाटा से 4720
  • सिरसी से 4680

https://heliservices.uk.gov.in/ वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग

टोल फ्री नंबर होगा जारी, ड्रोन से होगी निगरानी
चारधाम यात्रा के लिए एक माह का समय बचा हुआ है। कोविड के बाद पहली बार​ बिना रोक टोक के ही यात्रा का संचालन होगा। ऐसे में राज्य सरकार ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है अतः चार धाम यात्रा की तैयारियां उसी के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी आवश्यक सुधार कार्य यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा के माध्यम से देश-विदेश में "अतिथि देवो भव:" का संदेश जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मार्ग अवरूद्ध होने की स्थिति में तत्काल खोलने के लिए जरूरी मशीनों की व्यवस्था करने व जेसीबी मशीनों को जीपीएस से जोड़े जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए, कहीं भी मलबा या कचरा न रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ट्रैफिक प्रबंधन व संचालन के लिए ड्रोन का भी प्रयोग किया जाए।

यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टोल फ्री नम्बर जारी किया जाए। जिस पर यात्रा से संबंधित हर प्रकार की जानकारी हो। इस नम्बर को व्यापक प्रचारित भी किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था हो। यात्रा मार्गों पर जगह-जगह पर्याप्त संख्या में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। डायवर्जन और वैकल्पक मार्गों की व्यवस्था भी कर ली जाए। जगह-जगह पर साइन बोर्ड भी लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर जाने वाले बसों व टैक्सियों की फिटनेस की जांच सुनिश्चित हो। यात्रा मार्ग पर तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि नियमों का पालन कराते हुए यात्रियों व श्रद्धालुओं के साथ विनम्रतापूर्वक व्यवहार हो। उन्होंने कहा कि एक बार एंट्री पाइन्ट पर वाहनों की चैकिंग होने के बाद बार-बार चैकिंग कर यात्रियों को परेशान न किया जाए। विभिन्न स्थानों पर पेयजल के लिए वाटर एटीएम/वाटर मशीन लगाई जाएं। आवश्यकतानुसार चिकित्सकों की तैनाती कर ली जाए। एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी हो। उन्होंने यात्रा मार्ग पर रेट लिस्ट के निर्धारण के साथ ही मिलावटखोरी को रोकने के लिए चैकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। यात्रा शुरू होने से पूर्व श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व श्री हेमकुण्ड साहिब में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+