Char dham yatra 2023: पंजीकरण पर क्यों है विवाद, जानिए इसके पीछे सरकार की क्या है मंशा, पुरोहितों की समस्या

चारधाम यात्रा पर जाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। जिसमें स्थानीय लोगों को भी शामिल किया गया है। तीर्थ पुरोहित इसका विरोध कर रहे हैं।

Chardham Yatra 2023 controversy over registration government intention problem of priests

चारधाम यात्रा को लेकर पंजीकरण शुरू हो गए हैं। एक सप्ताह में 1 लाख 40 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है। श्रद्धालुओं में इस बार यात्रा को लेकर भारी उत्साह है। इस बीच स्थानीय लोगों के पंजीकरण को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने विरोध दर्ज कराया है।

यात्रा पर जाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य

राज्य सरकार की और से चारधाम यात्रा के पंजीकरण को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। यात्रा पर जाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। जिसमें स्थानीय लोगों को भी शामिल किया गया है। सरकार की मंशा इसके पीछे यात्रा करने वाले भक्तों का सटीक जानकारी अपने पास रखने की है। इसके साथ ही केदारनाथ में 2016 में आई आपदा के बाद से सरकार सबक ले चुकी है। इससे किसी भी तरह की आपदा की स्थिति में जानकारी जुटाई जा सकती है। ऐसे में पंजीकरण सभी के लिए अनिवार्य किया गया है।

सरकार पुरोहितों के सा​थ बैठक कर चर्चा करेगी

हालांकि तीर्थ पुरोहित इसका विरोध कर रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि इस व्यवस्था से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलकर इसके विरोध में ज्ञापन सौंपा। महापंचायत के महासचिव डॉ बृजेश सती ने कहा ​कि पंजीकरण अनिवार्य होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही धामों में संख्या सीमित करने की व्यवस्था को खत्म करने की मांग की गई। सीएम ने पुरोहितों को आश्वस्त किया कि जल्द ही सरकार चारोंधामों के तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधि मंडल के सा​थ बैठक कर जरुरी बातों पर चर्चा करेगी।

चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से
इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे। राज्य सरकार ने इस बार चार तरीके से पंजीकरण कराने की सुविधा दी ​है। जिसके जरिए लगातार रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। वर्तमान में बद्रीनाथ व केदारनाथ के लिए ही रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुलने के शुभ मुर्हुत तय होते ही रजिस्ट्रेशन खोल दिए जाएंगे।
वेबसाइट : registrationandtouristcare.uk.gov.in
वॉट्सएप : 8394833833 नंबर पर ''''yatra'''' लिखकर भेजें
ऐप : touristcareuttarakhand
टोल फ्री नंबर : 01351364 (अन्य राज्यों के लिए)

Recommended Video

    Uttarakhand: CM Dhami बोले-नकल विरोधी कानून से पेपर लीक, नकल पर लगेगी रोक | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+