10 मई से शुरू होगी चार धाम यात्रा,बद्रीनाथ- केदारनाथ, गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि व शुभमुहूर्त

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ 10 मई से होगा। यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि की भी आज घोषणा हो गई है। गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ के कपाट की तिथि का पहले ऐलान हो चुका है।

Char Dham Yatra start may 10 date time opening doors Badrinath Kedarnath gangotri Yamunotri

इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे। पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि मां यमुना की डोली खरशाली गांव में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे। जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खुल जाएंगे।

बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि का शुभमुहूर्त का ऐलान भी हो गया है। गंगोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को 12 बजकर 25 मिनट पर खुलेंगे। चारधाम यात्रा में सबसे पहले अक्षय तृतीया पर भक्तों के लिए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

केदारनाथ धाम के कपाट इस बार 10 मई 2024 को सुबह 7 बजे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह 6 बजे खुलेंगे।

चार धाम यात्रा 2024 को लेकर सरकार की तैयारियां जोरो पर हैं। मई में चारों धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी। यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। पंजीकरण के बिना चारधाम यात्रा के लिए करने की अनुमति नहीं होगी। चारधाम यात्रा के ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में पंजीकरण की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है।

यात्रा शुरू करने से पहले अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा लें। यात्री के पंजीकरण में सही मोबाइल नंबर दर्ज होना चाहिए। यात्री चारधाम यात्रा में हैली सेवा का उपयोग करने के लिए टिकट heliyatra.irctc.co.in इस वेबसाइट से से बुक कराएं। हेलीकॉप्टर टिकट और धामों के दर्शन कराने वाले अनधिकृत (Unauthorized) व्यक्तियों से से खुद की सुरक्षा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+