Uttarakhand: Char dham yatra को लेकर तैयारियां शुरू, इस दिन खुलेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ये है गाइडलाइन
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आयुक्त गढवाल मण्डल और अध्यक्ष यात्रा प्रशासन संगठन सुशील कुमार ने बैठक आयोजित की गई। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों को 31 मार्च से पहले तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 20 फरवरी से यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही यात्रियों को ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही एप और रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट भी जारी कर दी जाएगी।

31 मार्च से पहले तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आयुक्त गढवाल मण्डल और अध्यक्ष यात्रा प्रशासन संगठन सुशील कुमार ने ऋषिकेश में प्रथम वृहत्त स्तरीय बैठक आयोजित की गई। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों को 31 मार्च से पहले तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पिछले यात्रावर्ष रिकॉर्ड 46 लाख तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे। इस यात्रा वर्ष अधिक तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है, तीर्थयात्रियों की यात्रा सरल सुगम रहे इसलिए यात्रा को रेगुलेट किया जाना जरूरी है। इसके लिए यात्रियों के ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था को लागू किया जायेगा।

यात्रा सीजन 2022 का उपयोगिता पत्र उपलब्ध कराने केे निर्देश
जिलाधिकारियों को जोशीमठ के समीपवर्ती क्षेत्रों में आवास व्यवस्था,यात्रा मार्गों के सुदृढ़ीकरण,पैदल मार्ग सुरक्षात्मक उपाय, लैंडस्लाईड आदि संवेदनशील जोन में जेसीबी तैनात करने, सफाई व्यवस्था बनाये रखने, चारों धामों हेतु स्वास्थ्य सुविधाओं, मार्गों के सुधार के लिए धनराशि की मांग,प्रत्येक धाम में केरिंग कैपिसिटी तय करने, यमुनोत्री मार्ग सुदृढ़ीकरण, केदारनाथ मार्ग पर साफ सफाई, घोड़े खच्चरों का पंजीकरण, सहित समस्त जिलाधिकारियों से यात्रा सीजन 2022 का उपयोगिता पत्र उपलब्ध कराने केे निर्देश दिये।

31मार्च 2023 से पहले ब्लास्टिंग कार्य पर रोक लगाने के निर्देश
परिवहन विभाग को संयुक्त रोटेशन की स्थापना सहित चारधाम यात्रा पर जानेवाली बसों की संख्या 15 मार्च तक तय कर दिये जाने, वाहनों की फिटनेश,ग्रीन कार्ड,यात्रा प्रशासन को प्रतिदिन वाहनों की संख्या की सूचना उपलब्ध करवाने, बसों की कमी होने पर बीस दिन पहले सूचित करने, ट्राजिट केंप में चार धाम यात्री सहायता केन्द्र को यात्रा से एक सप्ताह पहले सक्रिय करने के लिए परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया। पार्किंग, डेंजर जोनों पर सूचना पट लगाने, मार्ग अवरूद्ध होने पर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले लगाने, सड़को को गड्डा मुक्त करने डामरी करण हेतु बीआरओ,लोक निर्माण विभाग,एनएचएआई, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि 31मार्च 2023 से पहले ब्लास्टिंग कार्य पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
Recommended Video

चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य निरीक्षकों की तैनाती के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की तैनाती,जीवन रक्षक दवाइयों, उपकरण, आक्सीजन सिलेंडर एंबुलेंस, एअर एंबुलेंस की ब्यवस्था, केदारनाथ एवं यमुनोत्री में कार्डियोलॉजिस्ट तैनाती,यात्रा बस टर्मिनल ऋषिकेश में यात्री चिकित्सा केंद्र, चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य निरीक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए गये। निकायों, पंचायतों द्वारा यात्रा मार्ग पर सफाई, पालीथीन का प्रयोग न करने हेतु अभियान,शुलभ इंटरनेशनल सोशियल सर्विस आर्गनाइजेशन द्वारा सुलभ शौचालयों में पेयजल आपूर्ति तथा स्वच्छता बनाये जाने, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा दिये निर्दशौं के अनुपालन में स्थायी एवं मोबाइल टायलेटों का निर्माण,बिजली, पानी की ब्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कहा गया।

इस संबंध में शीघ्र एसओपी जारी की जायेगी
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा चारधाम यात्रा पर जानेवाले यात्रियों के जिलों में पंजीकरण काउंटर बनाये जाने, वैरिफिकेशन काउंटरों की 10अप्रैल से पहले स्थापना, यात्रा सुविधाओं का प्रचार-प्रसार, चारधाम बुकलेट एवं मैप का प्रकाशन तथा गढ़वाल मंडल विकास निगम को पर्यटक आवास गृहों की मरम्मत, साफ सुथरी आवास व्यवस्था तथा केदारनाथ में अतिरिक्त टेंट कालोनियों के निर्माण के निर्देश दिये गये। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से यात्री दर्शन, वीआईपी दर्शन,प्रसाद वितरण, केदारनाथ में यात्रियों को बारिश से बचाव हेतु टिन शैड,अलाव व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए इस संबंध में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि इस संबंध में शीघ्र एसओपी जारी की जायेगी। ।

22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू
अपर आयुक्त एवं यात्रा प्रशासन संगठन के विशेष कार्याधिकारी नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि अक्षय तृतीया 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जायेगी। श्री गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरा गत रूप से अक्षय तृतीया के दिन खुलते है। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल और हेमकुंट साहिब के मई माह में खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 18 फरवरी शिवरात्रि के अवसर पर तय होगी।












Click it and Unblock the Notifications