Char dham yatra: केदारनाथ की तर्ज पर बद्रीनाथ धाम के भी सालभर सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
डीजीपी अशोक कुमार ने बदरीनाथ में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीजीपी ने बदरीनाथ धाम में सुरक्षा के दृष्टिगत स्थापित सीसीटीवी कैमरों के वर्षभर लाइव फीड प्राप्त करने के लिए कैमरों के अपग्रेडेशन का कार्य करने के निर्देश दिए।

केदारनाथ की तर्ज पर अब बद्रीनाथ धाम के भी सालभर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। इसके लिए पुलिस ने प्लानिंग तैयार की है। साथ ही बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा को लेकर कुछ बड़े कदम उठाए गए हैं। 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर शासन प्रशासन और पुलिस तैयारियों मे जुटी है। इसके लिए हर तरह से तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।
चारधाम यात्रा के सुरक्षित एवं कुशल संचालन के जरुरी दिशा निर्देश
डीजीपी अशोक कुमार ने बदरीनाथ धाम में स्थित थाना बदरीनाथ और हनुमान चट्टी चौकी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही माणा स्थित आईटीबीपी कैम्प का भ्रमण कर जवानों से बात की और उनका उत्साहवर्धन किया। डीजीपी ने चारधाम यात्रा के सुरक्षित एवं कुशल संचालन के जरुरी दिशा निर्देश दिए। डीजीपी ने यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए निर्माणाधीन मंदिर परिसर में देख-रेख के लिए पुलिस चौकी एवं मंदिर सुरक्षा के लिए अलग से आवश्यक भवन की आवश्यकता पर बल देते हुए, शासन स्तर पर पत्राचार करने के लिए कहा है। डीजीपी ने कहा कि माणा में भी पर्यटकों की गतिविधि बढ़ जाने के कारण बदरीनाथ मन्दिर परिसर के साथ ही माणा में भी एक देखरेख चौकी खोले जाने की आवश्यकता है।
शीतकाल में बद्रीनाथ थाना संचालित करने के निर्देश दिए
बदरीनाथ धाम में व्यापक स्तर पर चल रहे निर्माण कार्य को देखते हुए मद्देनजर शीतकाल में मन्दिर एवं सुऱक्षा व्यवस्था के लिए तत्काल बद्रीनाथ थाना संचालित करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने बदरीनाथ धाम में सुरक्षा के दृष्टिगत स्थापित सीसीटीवी कैमरों के वर्षभर लाइव फीड प्राप्त करने के लिए कैमरों के अपग्रेडेशन का कार्य एडीजी पुलिस टेलीकॉम के निर्देशन में किया जाए। धाम के महत्वपूर्ण क्षेत्र बस अड्डा, साकेत तिराहा, ग्रिफ तिराहा, बामणी गाँव आदि को भी सीसीटीवी से कवर किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मास्टर प्लान के चलते पुलिस जवानों की पूर्व निर्धारित आवासीय व्यवस्था में बदलाव के दृष्टिगत मंदिर सुरक्षा गार्द के लिए 100 जवानों के लिए आवासीय सुविधा बनाने के लिए निर्देशित किया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications