Char dham यात्रा की कर रहे हैं प्लानिंग तो ये खबर पढ़ना है जरुरी, रास्ते में नहीं होगी परेशानी
चारधाम में ग्रीन कार्ड को लेकर परिवहन विभाग ने नया सिस्टम तैयार किया है। इस बार वाहन चालक ऋषिकेश, हरिद्वार में ग्रीन कार्ड बनाने के बाद सीधे यात्रा पर जा सकेंगे।

उत्तराखंड में 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर सरकार और प्रशासन तैयारियों में जुटे हैंं। ऐसे में पिछली चारधाम यात्राओं से सबक लेकर नई व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रीन कार्ड को लेकर सामने आती हैं। जिसके लिए इस बार परिवहन विभाग ने नया सिस्टम तैयार किया है। इस बार वाहन चालक ऋषिकेश, हरिद्वार में ग्रीन कार्ड बनाने के बाद सीधे यात्रा पर जा सकेंगे।
ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड जारी होने के साथ ही वाहन के शीशे पर स्टीकर लगाए जाएंगे
Recommended Video
वाहन संचालकों की समस्या को देखते हुए इस बार जगह-जगह पर गाड़ियों को चेकिंग के नाम पर परेशान नहीं किया जाएगा। वाहन चालकों को ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड जारी होने के साथ ही वाहन के शीशे पर स्टीकर लगाए जाएंगे। इससे यात्रा वाहनों की पहचान करना आसान होगा। इसके लिए देहरादून के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर, हरिद्वार और रुड़की में काउंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। गाड़ियों को जगह-जगह रोकने पर एक तरफ जहां गाड़ी चालक, संचालक परेशान होते हैं,वहीं यात्रियों को भी असुविधा होती है। चारधाम यात्रा पर जाने वाली बसों के लिए हर यात्रा के लिए अलग रंग के स्टीकर जारी किए जाएंगे। इन्हीं के जरिये इस बात की जानकारी मिलेगी कि संबंधित बस कितनी बार चारधाम यात्रा पर जा चुकी है। कोई भी बस चालक स्टीकर के साथ छेड़खानी नहीं कर पाएंगे। बसों की कमी को पूरा करने के लिए बसों की व्यवस्था की जा रही है। हल्द्वानी संभाग से 400 और पौड़ी से 200 वाहनों की मदद मांगी गई है। परिवहन महासंघ ने 150 नई गाड़ियां खरीदने के साथ इनके पंजीकरण का प्रस्ताव दिया है। यदि तीर्थयात्रियों की संख्या बहुत अधिक बढ़ी तो पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से अतिरिक्त बसें मंगाई जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications