बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होते ही चार धाम यात्रा का समापन,इस बार बने ये रिकॉर्ड,शीतकाल में अब कहां होंगे दर्शन

Badrinath dham: बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार को रात 9 बजकर 7 मिनट पर शीतकाल के लिए विधि विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने। सेना के भक्तिमय बैंड की धुनों और श्रद्धालुओं की आस्था के सामूहिक जय घोष के बीच शीतकाल के लिए बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं।

इस दौरान स्थानीय लोक कलाकारों तथा महिला मंगल दल बामणी, पांडुकेश्वर, माणा की महिलाओं ने सामूहिक लोकनृत्य प्रस्तुत किए और बदरी विशाल के जागर गाए। वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा-2024 का समापन हो गया है।

Char Dham Yatra ends Badrinath Dham doors closed records where will darshan winter kedarnath

इस अवसर पर श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े पुलिस प्रशासन,सेना,आईटीबीपी, एसडीआरएफ सहित सभी विभागों और मंदिर समिति के अधिकारियों कर्मचारियों को यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है।

अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस साल बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में 30 लाख से भी ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे। चारों धामों में 46 लाख 17 हजार 445 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए। इस बार यात्रा सीजन 10 मई 2024 को शुरू हुआ था। जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। बदरीनाथ धाम में 14 लाख 35 हजार 341 तीर्थयात्री दर्शन करने पहुंचे। केदारनाथ धाम 16 लाख 52 हजार 76 तीर्थयात्री पहुंचे। गंगोत्री धाम के 8,15,273 जबकि यमुनोत्री धाम में 7,14,755 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

पिछले साल चारधाम यात्रा कुल 205 दिन चली थी। इस साल सिर्फ 153 दिन ही चल सकी थी। अगर प्रतिदिन के औसत की गणना करें तो इस बार रोजाना 31,372 तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन किए।

हिंदू मान्यता के अनुसार शीतकाल के छह मास उत्तराखंड के चार धामों में देवता पूजा पाठ करते हैं। जिस वजह से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री चारों धाम के कपाट बंद हो जाते हैं। इस दौरान मां गंगा उत्तरकाशी जिले के मुखवा गांव और यमुना मां खरसाली में विराजमान होती हैं। बाबा केदार रूद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ और भगवान बदरी विशाल पांडुकेश्वर जोशीमठ चमोली में आ जाते हैं। जहां 6 माह शीतकाल में पूजा अर्चना होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+